फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Valentine Day 2018 boy kidnapped girl in pithoragarh

वेलेंटाइन वीक पर लड़की ने नहीं माना प्रपोजल तो फिर गया लड़के का दिगाम और कर दी शर्मनाक हरकत

Tue, 13 Feb 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2018 boy kidnapped girl in pithoragarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

वेलेंटाइन वीक को प्यार का सीजन माना जाता है, लेकिन इस प्यार से सीजन में एक सिरफिरे ने लड़की के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। महीने भर से एक नाबालिग छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले ने शुक्रवार को हद ही कर दी।

विज्ञापन


पहले तो डरा-धमकाकर छात्रा का अपहरण किया और फिर उसके सामने प्यार का इजहार करने लगा। छात्रा ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो दोनों में हाथापाई हो गई। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर स्कूल आ गई। उसने शिक्षकों को आपबीती बताई। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त बाइक सीज कर दी है जबकि आरोपी चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


एक मनचला निजी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को पिछले एक महीने से छेड़ रहा था। कुछ दिनों पहले भी उसने स्कूल जाती छात्रा को रोका था और प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर हाथापाई की थी। छात्रा को रोकने, अभद्रता करने का सिलसिला चल रहा ही रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने विरोध किया तो छात्रा को पीट दिया

Valentine Day 2018 boy kidnapped girl in pithoragarh
kidnapping
शुक्रवार को छात्रा स्कूल जा रही थी। मनचले ने रास्ते में उसको रोककर स्कूल बैग छीन लिया। फिर उसे डरा-धमकाकर जबरन बाइक में बैठाया और उल्का देवी मंदिर की ओर सात किलोमीटर दूर ले गया। वहां जाकर उसने छात्रा के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा। छात्रा ने विरोध किया तो उसने छात्रा को पीट दिया।

छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर स्कूल पहुंची। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के अभिभावकों के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर दी। इस बीच आरोपी पल्सर बाइक स्कूल के पास छोड़कर निकल भागा।

पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आया। पीड़ित छात्रा अपने पिता को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
 

छेड़छाड़ पर 100, 1098 डायल करें 

Valentine Day 2018 boy kidnapped girl in pithoragarh
helpline shimla
सीओ सिटी शेखर सुयाल का कहना है कि छेड़छाड़ की घटना होने पर शर्म या झिझक से बच्चियां अभिभावकों या पुलिस को नहीं बतातीं इससे शोहदों के हौसले बुलंद होते हैं।

ऐसी घटना होने पर बिना झिझके और बिना डरे विरोध दर्ज कराने के लिए आगे आना चाहिए।

वे पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर या फिर हेल्पलाइन के 1098 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इन पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। शिकायतकर्ताओं का नाम, पता भी गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed