फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vajpayee was a symbol of good governance in the country

देश में सुशासन के प्रतीक थे वाजपेयी

Thu, 26 Dec 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vajpayee was a symbol of good governance in the country
अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी से पूर्व उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद करते
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश में सुशासन के प्रतीक थे। उन्होंने एक कुशल प्रशासक के तौर पर देश का नेतृत्व किया। प्रशासनिक और राजनीतिक सुधारों को लागू करने में भी उनका अहम योगदान रहा। अलग उत्तराखंड राज्य भी उनके प्रयासों का ही नतीजा है।
विज्ञापन

ये बातें बुधवार को स्व. वाजपेई की जयंती पर भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहीं। उन्होंने कहा कि उनके कद की बराबरी कभी कोई नहीं कर सकता। उनके संघर्षों और राजनीतिक प्रयासों का ही नतीजा है कि पार्टी आज यहां तक पहुंच सकी है। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि वाजपेई ने लगातार कई वर्षों तक अकेले संघर्ष कर भाजपा को खड़ा किया। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व राजपुर विधायक खजान दास, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, वरिष्ठ नेत्री सुशीला बलूनी, बृजभूषण गैरोला, आदित्य कुमार, रविंद्र कटारिया, राजकुमार पुरोहित, भगवत प्रसाद मकवाना, बलजीत सोनी, संजीव वर्मा, राजीव उनियाल, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्याम पंत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुशासन दिवस के रूप में मनाई जयंती
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को धर्मपुर नगर मंडल में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। रेस्ट कैंप वार्ड के राम मंदिर के कुष्ट आश्रम में पहुंच कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कुष्ट आश्रम में फल और कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, डॉ. आदित्य कुमार, रतन सिंह चौहान, मुकेश सिंघल, राजीव उनियाल, श्याम अग्रवाल, सुशील गुप्ता, आलोक कुमार, राजपाल पयाल, महिपाल धीमान, गोपाल पुरी आदि मौजूद रहे।

----
वाजपेई के विकास में योगदान को किया याद
देहरादून। अटल विचार मंच ने बुधवार को बालावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। उन्होंने देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप सिंह बुटोला, वीरेंद्र थापा, पुष्पा बड़थ्वाल, विनोद खंडूड़ी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed