फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day

सुशासन दिवस के रूप में मनाई वाजपेयी की जयंती

Sat, 26 Dec 2020 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day
विकासनगर। पछवादून क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सहसपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसानों के हित के लिए लागू किए गए हैं। कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुंडीर ने भी विचार रखे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, नवीन रावत, विनोद कश्यप, शरद रावत, यशपाल सिंह नेगी, विजयपाल सिंह बर्त्वाल, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, अशोक नेगी, सूर्यवीर सिंह चौहान, अरविंद सोलंकी, बल बहादुर थापा, अनूप सेमवाल, रीता केसी, सुनीता देवी और गीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी विकासनगर में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर युवा मोर्चा के गढ़वाल सह संयोजक गुरप्रीत सिंह हैप्पी, चिराग गुलेरिया, प्रदेश मंत्री दिव्या राणा, रवि राणा, रोहित, शुभम गर्ग, यश रोहिला, अमित चौहान, सुमित सिंह टोंक, अनुज गुलेरिया और विशाल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष गौरव चावला, चमन लाल आजाद, दिनेश सेठी, संदीप मोगा, जयंती पटवाल, अजय जुयाल, धीरेंद्र पटवाल, हरीश कंडवाल, अंजू देवी, गुड्डी देवी, सुमन काशव, मधु ठाकुर, अर्जुन मित्तल, गंभीर तोमर, अनुपमा, जयप्रकाश चौहान, सुधांशु तोमर, राहुल राणा, अरविंद तोमर और मोहित जैन मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी जीवनगढ़ में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुहैल पाशा, ग्राम प्रधान सारा सुहैल पाशा, महमूद खान, शमशुदीन, सरवर हसन, मुस्तफा खान, इरशाद, आरिफ खान, सविता पाल, मोहम्मद इंतजार, हाजी हनीफ, रईस खान मौजूद रहे। डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में भी छात्रों ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।
वाजपेयी, मालवीय और चंद्र सिंह गढ़वाली को नमन किया
सेलाकुई। अटकफॉर्म स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर मदन मोहन मालवीय और चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती भी मनाई गई। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार और एकता एंटी करप्शन संस्था के अध्यक्ष रियासत खान रियाज ने उक्त तीनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अक्षय कुमार, विजय चौहान, वैभव कांबोज, दीपक कुमार, सचिन जायसवाल, रोहित कुमार और आरिफ मौजूद रहे।

50 यूनिट रक्तदान किया
विकासनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजावाला गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम संयोजक यशपाल सिंह नेगी ने कहा कि हर साल क्षेत्रीय लोगों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर यशपाल सिंह नेगी, पंकज डिमरी, विजयपाल सिंह नेगी, आनंद रावत, बालम सिंह बिष्ट, अशोक वशिष्ठ, जितेंद्र, चंपा नेगी, ममता बेलवाल, जितेंद्र बिष्ट, पवन नेगी, विजय, वीर सिंह नेगी, अरुणा, वीरेंद्र फरस्वाण और खुशाल सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed