फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई वाजपेयी जी की जयंती

Thu, 26 Dec 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day
विकासनगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गोय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विधा? - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर वाजपेयी जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल विकासनगर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं विकास नगर भाजपा मंडल प्रभारी मूरत राम शर्मा ने सभी को अटल जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा ने कहा कि अटल जी का मृदुभाषी व्यक्त्वि था। वे एक राजनेता ही नहीं बल्कि साहित्यकार और कवि भी थे। इस अवसर पर अवसर पर ीमंडल अध्यक्ष गौरव चावला, सूरत सिंह चौहान, अरुण मित्तल, संदीप मोगा, कमला चौहान, जयंती पटवाल, अजय जुयाल, अविनाश बर्मन, गुड्डी देवी, अशोक ठाकुर, सुशील राणा, अमित चौधरी ने जयसवाल प्रदीप सोनी अनिल जैन सविता ध्यानी, किरण चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, विकासनगर ग्रामीण मंडल की ओर से ब्लॉक रोड विकासनगर में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आज सभी को वाजपेयी जी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने देश के विकास और मजबूती के लिए जो दिशा दी। इसलिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण अनुज गुलेरिया, नवीन ठाकुर, छेदीराम, जीतेंद्र सिंह, संदीप चौहान, आशा, अरुण मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा हरबर्टपुर मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरबर्टपुर दिनेश कौशिक ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव ने अटल जी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में नीरू देवी, संतोश रावत ,जनार्दन जोशी विनोद कश्यप, नरेश कनौजिया, रविकांत राठौर, मनोज , संजय त्यागी, ऋषभ अग्रवाल, संदीप चावला, कमल, टेक चंद उपाध्याय ,सुभाष शर्मा बोबी ,एन एस एलोवालिया, देवेंद्र चावला, मेघ श्याम शर्मा अखिल गोयल राजेन्द्र पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेलाकुई, साहिया और चकराता में भी मनाई जयंती
सेलाकुई। सेलाकुई में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शूरवीर सिंह चौहान जितेंद्र नवीन रावत भगवंती चौहान कविता बिष्ट पूर्णिमा पुष्पा फुल देवी चौहान दीपिका योगेश बिष्ट हिमानी भंडारी तुलसी भंडारी आदि उपस्थित रहे। चकराता में भी भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल ने की। उधर, साहिया में अमर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, यशपाल चौहान, भोपाल रावत, सालक राम जोशी, अनिल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed