{"_id":"62cb28cd70c22143a41280b5","slug":"vaccine-big-weapon-to-avoid-corona-city-news-drn4168583120","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका ही बचाएगा: कोरोना से बचने का टीका है बड़ा हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका ही बचाएगा: कोरोना से बचने का टीका है बड़ा हथियार
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। देहरादून जिले की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के 30 से अधिक नए मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। ऐसे में जहां शासन प्रशासन से लेकर आमजन की चिंता बढ़ी हुई है, वहीं कई लोग अब भी मास्क पहनने से लेकर टीकाकरण तक में लापरवाही बरत रहे हैं। सरकार, अधिकारी, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ डॉक्टर भी लगातार कह रहे हैं कोरोना से बचने के लिए अभी टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है।
कोरोना को हराना है, तो शत प्रतिशत टीकाकरण करना होगा। इसके लिए लोगों को खुद के साथ ही दूसरों को प्रेरित करना होगा। कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। दो टीकों के बाद अब निर्धारित समय पर बूस्टर डोज भी जरूर लगा लें।
- डॉ. आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी
पुलिस प्रशासन की तरफ से मेरी जिले में रहने वाले सभी लोगों से अपील है कि टीका लगाकर कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच बना लें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। हमें पुराने अनुभवों से सबक लेना होगा, नहीं तो स्थिति बिगड़ भी सकती है।
विज्ञापन
- जन्मेजय खंडूड़ी, एसएसपी/डीआईजी
विभाग लगातार कोरोना गाइडलान का पालन करने और कोरोना के टीके लगाने की लोगों से अपील कर रहा है। यह तय मान लीजिए कि अभी अगर कोरोना को हराना है तो टीकाकरण ही बड़ा हथियार है। सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवा लें।
- डॉ. मनोज उप्रेती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
कोरोना की पहली और दूसरी लहर की भयावहता को सभी लोग देख चुके हैं। बाद में कोरोना आने के बावजूद मौत होने और गंभीर स्थिति में जाने के ज्यादा मामले सामने नहीं आए, इसलिए कोरोना से सुरक्षा करनी है तो कोरोना का टीका जरूर लगाएं।
- डॉ. आशुुतोष सयाना, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल
कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सजगता बहुत जरूरी है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही टीका अवश्य लगाएं। कोरोना से बचाव में टीका ही अब तक ज्ञात चिकित्सीय तरीकों में सबसे कारगार है, इसलिए तय समय पर अब बूस्टर डोज भी जरूर लगा लें।
-डॉ. एनएस खत्री, उप चिकित्सा अधीक्षक, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल