फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UTU's counseling stuck due to students' mistake

छात्रों की गलत से यूटीयू की काउंसिलिंग अटकीं

Thu, 01 Oct 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
UTU's counseling stuck due to students' mistake
देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की बीटेक काउंसिलिंग के तहत बुधवार से छात्र-छात्राएं अपनी च्वाइस नहीं भर पाए। विवि प्रशासन का कहना है कि ऐसा छात्रों का डाटा मैच न होने की वजह से हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह से च्वाइस फीलिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, तकनीकी विवि की ओर से बीटेक की काउंसिलिंग कराई जा रही है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार से इसमें छात्रों को च्वाइस भरने का मौका दिया जाना था। विवि के काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. अंबरीश विद्यार्थी ने बताया कि छात्रों के पंजीकरण में गलत डाटा फीड करने की वजह से समस्या आई है। एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर 12-12 अंकों के हैं। काफी छात्रों ने एप्लीकेशन नंबर वाले कॉलम में गलती से रोल नंबर फीड कर दिया। इसके चलते जब च्वाइस फीलिंग के लिए डाटा मैच करने लगे तो हो ही नहीं पाया। बुधवार को दिनभर यूटीयू की टीम डाटा मैच करने में जुटी रही। देर शाम तक स्थिति नियंत्रण में हो पाई। डॉ. विद्यार्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार से निर्धारित समय से च्वाइस फीलिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed