{"_id":"5bb84a85867a55353e22b68d","slug":"utu-molestation-case-teacher-molest-three-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीयू यौन शोषण प्रकरण: विधिक राय के बाद अब कार्यकारी परिषद में रखी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीयू यौन शोषण प्रकरण: विधिक राय के बाद अब कार्यकारी परिषद में रखी जाएगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
utu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में टीचर पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच रिपोर्ट कार्यकारी परिषद में रखी जाएगी। विधिक राय के बाद यह तय किया गया है। कार्यकारी परिषद ही इस मामले पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
यूटीयू में एक टीचर पर तीन छात्राओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। छात्राओं का आरोप है कि टीचर उनके साथ द्विअर्थी बात करता था। एक छात्रा का आरोप है कि टीचर उन्हें घर पर पार्टी के लिए बुलाता था।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि कुलपति डॉ. यूएस रावत ने जांच बैठा दी थी। जांच टीम ने बीते सप्ताह अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी थी। कुलपति ने इस पर विधिक राय ली है। कुलपति डॉ. रावत ने बताया कि अब यह मामला विवि की कार्यकारी परिषद में रखा जाएगा। परिषद की ओर से ही जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन