फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttrakhand election 2022 bjp election manifesto postponed again

सियासत: भाजपा का घोषणापत्र टला, आप ने दिखाया सिर्फ ट्रेलर, कांग्रेस कर चुकी है अपना पत्र जारी

Tue, 08 Feb 2022 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 12:05 AM IST
सार

भाजपा ने घोषणापत्र जारी करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी। सभी 70 विधानसभा सीटों से हजारों की संख्या में सुझाव भी प्राप्त किए थे, लेकिन घोषणापत्र जारी करने के मामले में पार्टी कांग्रेस से पिछड़ गई है।

विज्ञापन
uttrakhand election 2022 bjp election manifesto postponed again
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा का चुनावी घोषणापत्र फिर टल गया है। अब मंगलवार को पार्टी घोषणापत्र जारी नहीं करेगी। उधर, आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र का भी इंतजार हो रहा है। आप ने घोषणापत्र तो जारी नहीं किया, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी 10 चुनावी घोषणाएं सामने रखकर मुख्य घोषणापत्र का ट्रेलर दिखा दिया है।

विज्ञापन


भाजपा ने घोषणापत्र जारी करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी। सभी 70 विधानसभा सीटों से हजारों की संख्या में सुझाव भी प्राप्त किए थे, लेकिन घोषणापत्र जारी करने के मामले में पार्टी कांग्रेस से पिछड़ गई है। कांग्रेस ने न सिर्फ घोषणापत्र जारी किया बल्कि सोमवार को उसने सरकार गठन के बाद घोषणापत्र को अमलीजामा पहनाने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने का भी एलान कर दिया।
विज्ञापन


इधर, बार-बार घोषणापत्र टाले जाने से भाजपा की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दो फरवरी को घोषणापत्र जारी करने का एलान किया था। उसके बाद पार्टी ने सात फरवरी की तिथि तय की थी। इस तारीख पर घोषणापत्र जारी नहीं हुआ। अब पार्टी आठ फरवरी को भी घोषणापत्र जारी नहीं कर रही है। माना जा रहा है कि अब नौ फरवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी घोषणापत्र जारी कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, घोषणापत्र तैयार हो चुका है और यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि घोषणापत्र जल्द जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश की चुनावी सियासत में तीसरा विकल्प देने का दावा कर रही आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र भी अभी तक जारी नहीं हुआ है। आप नेता इसे पार्टी की रणनीति बता रहे हैं। हरिद्वार में पिछले दो दिनों से डेरा जमाए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आप के चुनावी घोषणापत्र का सारांश बताकर एक तरह से ट्रेलर दिखा दिया। लेकिन घोषणापत्र जारी करने की तारीख अभी तक साफ नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed