फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarkashi valley bridge broken on Gangotri highway india china link cut

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगा के ऊपर बना पुल टूटा, भारत-चीन सीमा पर चौकियों से संपर्क कटा

Thu, 14 Dec 2017 08:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Dec 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
uttarkashi valley bridge broken on Gangotri highway india china link cut

गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी से दो किलोमीटर दूर बड़ा हादसा होने से टल गया। वाहनों की आवाजाही के दौरान असीगंगा के ऊपर बना पुल टूटकर गंगा में गिर में गया। इसके बाद वहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


पुल टूटने से गंगोरी से आगे भटवाड़ी, हर्षिल, गंगोत्री व अस्सी गंगा सहित भारत चीन सीमा की चौकियों से संपर्क कट गया। यह पुल आपदा के दौरान बनाया गया था।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीआरओ की टीम वैकल्पिक रास्ता बनाने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह पुल गंगोत्री घाटी में बने गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का एकमात्र रास्ता था।
विज्ञापन


 

जानिए, क्या बोले अधिकारी

uttarkashi valley bridge broken on Gangotri highway india china link cut

वहीं इसकी वजह एक साथ दो ओवरलोडेड ट्रक का एक साथ जाना बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इसके बारे में पहले ही चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी वहां वाहनों की आवाजाही हो रही थी।


वैली ब्रिज ढहने के कारणों की जांच और जवाबदेही तय करने के लिए एडीएम व लोनिवि के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। यातायात बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है। देर रात तक यातायात बहाल कर लिया जाएगा। हालात से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
-डा.आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।

साठ मीटर स्पान के इस वैली ब्रिज की भारवहन क्षमता 16 टन थी। पुल से एक बार में सिर्फ एक वाहन को जाने की अनुमति थी। यह चेतावनी पुल पर लिखित रूप से चस्पा भी है। इससे पूर्व भी इस पुल से एक-एक कर भारी वाहनों की सुरक्षित आवाजाही होती रही है। दो लोडेड ट्रक एक साथ पुल पर जाने के कारण हादसा हुआ है। इनके चालकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-एनके खुल्लर, कमान अधिकारी बीआरओ, उत्तरकाशी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed