फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Rescue: CM Dhami handed over check to laborers, will give incentive amount rat miners

Tunnel Rescue: सीएम ने मजदूरों को सौंपे एक-एक लाख के चेक, रैट माइनर्स को देंगे 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि

Wed, 29 Nov 2023 07:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Nov 2023 07:19 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे श्रमिकों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रमिकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए इतने लंबे समय तक धैर्य बनाए रखने की सराहना।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: CM Dhami handed over check to laborers, will give incentive amount rat miners
सीएम धामी ने जाना मजदूरों का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू कर लाए गए श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये सहायता राशि का चेक सौंपे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले रैट माइनिंग दल के सदस्यों को भी 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे श्रमिकों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रमिकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए इतने लंबे समय तक धैर्य बनाए रखने की सराहना। की कहा कि हादसे के चलते कोई भी दिवाली नहीं मना पाया था, अब वह दिवाली का जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...  सुरंग में 17 दिन 400 घंटे...41 मजदूरों ने कैसे काटा एक-एक पल, सुनाई आपबीती 

विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सकों ने बताया कि सभी श्रमिक प्रारंभिक जांच में ठीक मिले हैं। जिन्हें उच्च चिकित्सकीय जांच के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा। इस मौके गढ़वाल आयुक्त विनयशंकर पांडेय, डीएम अभिषेक रूहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसपी अर्पण यदुवंशी, सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डॉ.आरसीएस पंवार, एसडीएम चतर सिंह चौहान, बृजेश कुमार, सीओ प्रशांत कुमार, अनुज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहानन, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed