फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse News Rescue Operation Latest Update in Silkyara Day 14th

Uttarkashi Tunnel Collapse: टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड का दावा- क्रिसमस तक बाहर निकाल लिए जाएंगे मजदूर

Sat, 25 Nov 2023 02:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सामने आए दावे ने चिंता बढ़ा दी है। डिक्स ने दावा किया है कि क्रिसमस तक सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लाएंगे। डिक्स के मुताबिक मजदूरों को निकालने में अब एक महीने का समय लगेगा।  

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse News Rescue Operation Latest Update in Silkyara Day 14th
अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 14 वां दिन है। उम्मीद जताई जा रही थी कि आज सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा, लेकिन फिर एक बार उम्मीद टूट गई। 

विज्ञापन

 

रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने दावा किया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। डिक्स ने कहा, भीतर मजदूर सुरक्षित हैं। हम क्रिसमस तक सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लाएंगे। डिक्स के मुताबिक मजदूरों को निकालने में अब एक महीने का समय लगेगा।  

विज्ञापन


हालांकि सरकार या प्रशासन की तरफ से इसे लेकर पुष्टि नहीं की गई है। आज शनिवार सुबह ड्रिलिंग के दौरान ऑगर मशीन के खराब होने के बाद यह अपडेट सामने आया कि मजदूरों को निकालने में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा। लेकिन इसके बाद  टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने क्रिस्मस तक मजदूरों को बाहर निकाले जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समयसीमा के बारे में अनुमान न लगाएं

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से मीडिया को सलाह दी गई थी कि बचाव अभियान पूरा होने की समयसीमा के बारे में अनुमान न लगाएं। इससे गलत धारणा बनती है।



ये भी पढ़ें....Uttarkashi Tunnel Collapse:  ऑगर मशीन के सामने अड़चन, रुका ऑपरेशन, सीएम धामी ने पीएम मोदी को दिया अपडेट

मुख्यमंत्री सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशलता के लिए मातली में ही डटे हैं। सरकारी कार्य बाधित न हो, इसके मद्देनजर मातली से ही सीएम का अस्थायी कैंप कार्यालय संचालित हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जरूरी सरकारी फाइलों को देखा और उनका निपटारा किया। साथ ही उन्होंने मातली से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शाम को मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुंचकर वहां चल रहे रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया और अभियान में जुटी टीम से वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed