फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi: Three residential houses gutted by forest fire

Uttarkashi: जंगल की आग से जले तीन आवासीय मकान, अग्निकांड में सारा सामान हुआ स्वाहा

Wed, 22 Feb 2023 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Feb 2023 08:49 PM IST
सार

ब्लॉक मोरी के जंगलों में इन दिनों आग लगी हुई है। कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्र में ग्रामीणों की ओर से तैयार किया गया एक मिश्रित जंगल आग की भेंट चढ़ गया था।

विज्ञापन
Uttarkashi: Three residential houses gutted by forest fire
जंगल की आग से जले तीन मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के पुरोला में ब्लॉक मोरी में किराणू गांव के ओडाधार तोक में लगी जंगल की आग से तीन आवासीय मकान आग की भेंट चढ़ गए। इस अग्निकांड में मकानों में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि अग्निकांड के दौरान मकानों में कोई रह नहीं रहा था। क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


Uttarakhand Forest Fire: वनों की आग बुझाने के लिए मोर्चे पर उतरेगी NDRF, 50 जवानों को दी गई ट्रेनिंग
विज्ञापन


ब्लॉक मोरी के जंगलों में इन दिनों आग लगी हुई है। कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्र में ग्रामीणों की ओर से तैयार किया गया एक मिश्रित जंगल आग की भेंट चढ़ गया था। वहीं मंगलवार शाम को बंगाण क्षेत्र के किराणू गांव की ओडधार तोक के जंगलों में आग भड़क गई थी जो यहां सेब के बगीचों तक पहुंच गई। आग से बगीचे में बने मोतीलाल, राजेश कुमार, विनोद कुमार, राजेंद्र व कपिल कुमार के आवासीय भवन आग की चपेट में आ गए। इन भवनों के परिवार सेब की फसल के दौरान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काश्तकार यहां हर दो-तीन माह में बगीचों की देखभाल के लिए आते हैं। इसलिए यह परिवार अभी गांव से तीन किमी दूर अपने घरों में थे जिससे जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भवनों में रखा सारा सामान जल गया। किराणू गांव निवासी सतीश चौहान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक वहां सारा सामान जल चुका था। नायब तहसीलदार जिनेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। क्षति की सही जानकारी राजस्व विभाग की टीम के आने के बाद ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि जंगलों में लगी आग से यहां अग्निकांड होने की सूचना है। डीएफओ सुबोध कुमार काला ने बताया कि यह सिविल सोयम का मामला है, रिजर्व फॉरेस्ट में कहीं भी आग नहीं है।

बारिश ने बुझाई आग, पर अन्य जगहों पर आग लगने के हालात
पीपलकोटी क्षेत्र के रामचाड़ा के जंगलों में भड़की आग मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद बुझ गई है। आग बुझने पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बारिश ने भले ही राहत पहुंचा दी हो लेकिन आने वाले समय में अन्य जगहों पर भी हालात पीपलकोटी जैसे बने हुए हैं। इस बार बारिश और बर्फबारी कम होने से जंगलों में आग लगने की संभावनाएं अधिक हैं। बिरही चट्टान, घिंघराण, रौली, निजमुला घाटी, उर्गम, मंडल, फरस्वाण फाट आदि क्षेत्रों में बारिश कम होने से मौसम में नमी कम है, तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे घास सूख गई है।

पोखरी रोड पर चीड़ का जंगल होने के कारण यहां पीरुल सड़क के किनारे जमा है। जिससे यहां जंगलों में आग लगने की आशंका है। वहीं नंदानगर क्षेत्र में चीड़ के अधिक जंगल हैं और खड़ी चट्टानों पर पीरुल एकत्रित होने से आग भड़कने की आशंका है। वहीं केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी का कहना है कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए 32 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। सभी क्रू स्टेशनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed