Uttarkashi Snowfall: यमुनोत्री हाईवे पर घंटों तक फंसे वाहनों को टीम ने निकाला, रात में आवाजाही पर रोक
Uttarkashi Snowfall News: शाम छह बजे एनएचआईडीसीएल की टीम ने सभी वाहनों को सुरक्षित राड़ी टॉप पार कराया। जिसके बाद यहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप और ओरछा बैंड में वाहन सहित फंसे लोगों को एनएचआईडीसीएल की टीम ने सुरक्षित राड़ी टॉप पार कराया। इसके बाद यहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए रात में आवाजाही पर रोक लगा दी है।
एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि जिला मुख्यालय और बड़कोट की ओर आने-जाने वाले 15 से 20 छोटे वाहन यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप और ओरछा बैंड के पास फंस गए थे।
उत्तराखंड के पहाड़ों में व्हाइट कर्फ्यू: भारी बर्फबारी से कई जगह हाईवे बंद, औली में फंसे वाहन, तस्वीरें
शाम छह बजे एनएचआईडीसीएल की टीम ने सभी वाहनों को सुरक्षित राड़ी टॉप पार कराया। जिसके बाद यहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, ब्रह्मखाल चौकी प्रभारी जीएस तोमर ने बताया कि एनएचआईडीसीएल के लोगों को सुरक्षित राड़ी टॉप पार कराने के बाद सुरक्षा के लिए रात्रि के समय आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।