{"_id":"6600e85b8381b72a250edc00","slug":"uttarkashi-silkyara-tunnel-rs-20-crore-will-be-spent-in-removing-landslide-debris-from-tunnel-uttarakhand-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: सिलक्यारा सुरंग से मलबा हटाने में खर्च होंगे 20 करोड़, स्विट्जरलैंड की कंपनी ने तैयार की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: सिलक्यारा सुरंग से मलबा हटाने में खर्च होंगे 20 करोड़, स्विट्जरलैंड की कंपनी ने तैयार की डीपीआर
Mon, 25 Mar 2024 08:32 AM IST
रेनू सकलानी
गंभीरपाल परमार,चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
गंभीरपाल परमार,चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:32 AM IST
सार
निर्माण शुरू करने के लिए सिलक्यारा सुरंग में रिसाव से जमा पानी की निकासी शुरू की गई, जिसके बाद अगली चुनौती भूस्खलन का मलबा हटाने की है। निर्माणदायी कंपनी नवयुगा ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिलक्यारा सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन से आए मलबे को हटाने में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मलबे को हटाने के लिए स्विट्जरलैंड की कंपनी से मदद मांगी गई थी, जिसने 20 करोड़ की कार्ययोजना (डीपीआर) तैयार की है। मलबा हटाने का काम तीन-चार दिन में शुरू होगा।
विज्ञापन
पिछले साल 12 नवंबर को यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में भूस्खलन से सुरंग में काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए थे, जिन्हें 17 दिन बाद सुरक्षित निकाल लिया गया था। हादसे के बाद ढाई महीने से अधिक समय तक सुरंग का निर्माण ठप रहा। 23 जनवरी को केंद्र ने एनएचआईडीसीएल को निर्माण शुरू करने की अनुमति दी, जिसके बाद बड़कोट से निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन
अगली चुनौती भूस्खलन का मलबा हटाने की
सिलक्यारा छोर से भूस्खलन के मलबे से निर्माण शुरू नहीं हो पाया। बीते शुक्रवार को निर्माण शुरू करने के लिए सुरंग में रिसाव से जमा पानी की निकासी शुरू की गई, जिसके बाद अगली चुनौती भूस्खलन का मलबा हटाने की है। निर्माणदायी कंपनी नवयुगा ने तैयारी शुरू कर दी है। मलबा हटाने के लिए स्विट्जरलैंड की कंपनी से तकनीकी मदद मांगी गई थी, जिसने मलबा हटाने के लिए करीब 20 करोड़ की डीपीआर तैयार की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Vivah Muhurt 2024: होली के बाद इस दिन से बजेगी शहनाई, ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त; इन योगों में ना करें शादी
इसके बाद निर्माण कंपनी ने संबंधित कंपनी की तकनीकी से मलबा हटाने की तैयारी पूरी कर ली है, जो तीन-चार दिन में शुरू हो सकता है। मलबा हटाने के लिए कंसलटेंट कंपनी से मदद मांगी गई थी, जिसने 20 करोड़ की डीपीआर तैयार की है। डीपीआर के अनुसार मलबा हटाया जाएगा, जिस पर तीन-चार दिन में काम शुरू कर देंगे। -राजेश पंवार, प्रोजेक्ट मैनेजर, नवयुगा कंपनी