फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   shadi ke shubh muhurat 2024

Vivah Muhurt 2024: होली के बाद इस दिन से बजेगी शहनाई, ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त; इन योगों में ना करें शादी

Mon, 25 Mar 2024 08:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 25 Mar 2024 08:18 AM IST
सार

Vivah Muhurt 2024: इस बार 14 अप्रैल से शुरू हो रहे विवाह लग्नों, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यों में शुभ मुहूर्त का अभाव रहेगा। 

विज्ञापन
shadi ke shubh muhurat 2024
Vivah Muhurt 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफल और सुखमय दामपत्य जीवन के लिए कुंडली में गुरु और शुक्र का बलवान होना आवश्यक माना गया है। शुक्र ग्रह के 23 मार्च को अस्त होने और छह मई को देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने से इस बार 14 अप्रैल से शुरू हो रहे विवाह लग्नों, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यों में शुभ मुहूर्त का अभाव रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार तीन जून को बृहस्पति और 28 जून को शुक्र के फिर उदय होने से जुलाई माह में आंशिक विवाह होंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- HOLI 2024: हल्द्वानी में आज और कल खेली जाएगी होली, सार्वजनिक अवकाश आज; कल खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

विज्ञापन

23 मार्च को शुक्र ग्रह अस्त हो चुका है और देवगुरु बृहस्पति भी 6 मई को अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि चंद्रमा, बृहस्पति, शुक्र ग्रह की अनुकूलता विवाह के लिए आवश्यक होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दौरान विवाह लग्नों में रोक रहेगी। बताया कि शुद्ध विवाह लग्न आषाढ़ यानि 11 जुलाई को आंशिक रूप से है। इसके बाद 22 नवंबर से विवाह लग्न होंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन योगों में भी न करें विवाह-

  • प्रतिपदा तिथि में मूल नक्षत्र होने पर।
  • पंचमी तिथि को भरणी नक्षत्र होने पर।
  • अष्टमी को कृतिका, नवमी तिथि को रोहिणी, दशमी को अश्लेषा नक्षत्र होने पर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed