फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Purola News Mahapanchayat of Muslim community postponed after talks with CM Dhami

Uttarkashi: सीएम धामी से वार्ता के बाद मुस्लिम समुदाय की दून में महापंचायत स्थगित, आश्वासन पर मानें लोग

Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
सार

Purola Mahapanchayat News: पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। पूरी सरकारी मशीनरी मामले को लेकर सतर्क हो गई थी।

विज्ञापन
Uttarkashi Purola News Mahapanchayat of Muslim community postponed after talks with CM Dhami
महापंचायत को लेकर वार्ता करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के पुरोला की घटना के बाद दून में महापंचायत करने पर अड़े मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद देर रात महापंचायत को स्थगित कर दिया। आयोजकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरोला जैसी घटना दोबारा न होने और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों से सख्ती से निटपने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। पूरी सरकारी मशीनरी मामले को लेकर सतर्क हो गई थी।
विज्ञापन


Uttarkashi:  पुरोला में हालात तनावपूर्ण, महापंचायत के लिए जाने पर अड़े लोगों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन लगातार मुस्लिम समुदाय से वार्ता कर रहा था, लेकिन वह महापंचायत पर अड़े हुए थे। बुधवार देर रात डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के साथ महापंचायत के आयोजकों ने बैठक की। इसमें उन्होंने बृहस्पतिवार को इस मामले में डीजीपी और मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

बृहस्पतिवार को दोपहर में आयोजक डीजीपी अशोक कुमार से मिले, लेकिन वार्ता के बाद उन्होंने ऐलान किया कि महापंचायत को टाला नहीं जाएगा। चाहे पुलिस प्रशासन उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दे। साथ ही उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की भी मांग की। इसके बाद आयोजकों ने देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

आयोजक मुफ्ती रईस, याकूब सिद्धिकी, जावेद खान, आकिब कुरैशी, रजिया बेग, नदीम कुसैरी, लताफत हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पुरोला जैसी घटना दोबारा नहीं होगी। देर रात एसएसपी से मुलाकात के बाद आयोजकों ने महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed