फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi: Pradhan involved in Swachh Survekshan refused to accept honor from the Municipal President

स्वच्छ सर्वेक्षण: पालिकाध्यक्ष के हाथों सम्मान लेने से प्रधानों का इन्कार, इस बात पर जताई नाराजगी

Sun, 01 Oct 2023 10:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Oct 2023 10:55 PM IST
सार

ज्ञानसू के रिवर फ्रंट पार्क में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Uttarkashi: Pradhan involved in Swachh Survekshan refused to accept honor from the Municipal President
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में चयनित ग्राम प्रधानों ने शहर के तांबाखाणी में कूड़े का निस्तारण नहीं होने पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल के हाथों सम्मान लेने से इन्कार कर दिया। बाद में एडीएम तीर्थपाल सिंह ने प्रधानों को सम्मानित किया। वहीं ग्राम प्रधानों ने पालिकाध्यक्ष द्वारा दिलवाई स्वच्छता की शपथ भी नहीं ली।

विज्ञापन


रविवार को जिला मुख्यालय में वृह्द स्तर पर 22 स्थानों पर 10 से 11 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। बाद में ज्ञानसू के रिवर फ्रंट पार्क में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भटवाड़ी ब्लाॅक से चयनित ग्राम मनेरी के प्रधान प्रताप सिंह रावत, बसुंगा के योगेंद्र बिष्ट, डुंडा ब्लाॅक के थाती गांव की तनुजा चौहान एवं नौगांव ब्लॉक के पौलगांव की उर्मिला भट्ट, कडाऊं की ग्राम प्रधान सीमा सेमवाल सम्मान लेने पहुंची लेकिन यहां बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) के पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल को मुख्य अतिथि बनाने पर कुछ ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


वन्यजीव सप्ताह 2023: सीएम धामी की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा वन्यजीव अपराध नियंत्रण प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रताप सिंह रावत ने कहा कि शहर में बढ़ती गंदगी से लोग परेशान हैं। तांबाखाणी सुरंग के बाहर पसरे कूड़े से महामारी फैलने का खतरा बना है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष के हाथों सम्मान कोई औचित्य नहीं है। ग्राम प्रधानों ने शांतिपूर्वक ढंग से सम्मान लेने पर इन्कार किया तो बाद में एडीएम तीर्थपाल सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। थाती ग्राम प्रधान तनुजा चौहान को छोड़कर अन्य ग्राम प्रधानों ने पालिकाध्यक्ष द्वारा दिलवाई स्वच्छता की शपथ भी नहीं ली। वह शपथ के दौरान अपनी सीट पर ही बैठे रहे। बाद में पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ग्राम प्रधानों की नाराजगी पर कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए।


मुख्य अतिथि के रूप में विधायक को आमंत्रित किया गया था। व्यस्तता के चलते शायद वह शामिल नहीं हो पाए। कार्यक्रम में मुझे भी शामिल होना था लेकिन आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम को लेकर वीडियो कॉफ्रेंसिंग होने के चलते नहीं पहुंच पाया।
-अभिषेक रूहेला, डीएम उत्तरकाशी।

मेरे हाथों किसी को सम्मान नहीं दिलवाया गया। मैं तो कार्यक्रम से जल्दी आ गया था। जहां तक शपथ न लेने की बात है ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने शपथ नहीं ली।
-रमेश सेमवाल, पालिकाध्यक्ष, उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed