{"_id":"685bf9138b57d34cdc09a8e2","slug":"uttarkashi-news-woman-slipped-and-swept-away-in-strong-waves-in-bhagirathi-river-while-collect-water-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: पति के साथ भागीरथी नदी से जल भरने गई थी महिला, पैर फिसलने से तेज बहाव में बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: पति के साथ भागीरथी नदी से जल भरने गई थी महिला, पैर फिसलने से तेज बहाव में बही
Wed, 25 Jun 2025 07:02 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 25 Jun 2025 07:02 PM IST
सार
Uttarkashi News: कस्तूरी देवी अपने पति के साथ जल भरने के लिए उजेली घाट पर गई थी। वहां पर अचानक उसका पैर फिसलने के कारण वह भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
नहीं में बही महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी में नगर क्षेत्र के उजेली के पास पति के साथ जल भरने गई एक महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलने ही पुलिस सहित एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीमें मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में खोज-बचाव अभियान चलाया, लेकिन नदी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर में उसका कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि खांड गांव निवासी कैलाशी देवी से मिली जानकारी के अनुसार उसकी ननंद कस्तूरी देवी पत्नी दरवियान निवासी नारायणपुरी बड़कोट उनके घर पर आए हुए थे।
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में कल तीन घंटे बंद रहेगा रास्ता, इस समय नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद कस्तूरी देवी अपने पति के साथ जल भरने के लिए उजेली घाट पर गई थी। वहां पर अचानक उसका पैर फिसलने के कारण वह भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। कैंथोला ने बताया कि नदी का जलस्तर और बहाव भी इन दिनों तेज होने के कारण अभियान में परेशानी हो रही है।