फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News: Joint exercise of Air Force and Army will be held on October 12 and 13 in Chinyalisaur

Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ में 12 व 13 अक्तूबर को चलेगा एयरफोर्स और आर्मी का संयुक्त अभ्यास

Fri, 07 Oct 2022 10:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Oct 2022 10:20 PM IST
सार

सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार यहां सेना के अधिकारी व जवानों के 30 अक्टूबर तक रुक सकते हैं। हालांकि अभ्यास 13 अक्तूबर  तक ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarkashi News: Joint exercise of Air Force and Army will be held on October 12 and 13 in Chinyalisaur
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर 12 व 13 अक्तूबर को वायु सेना और थल सेना के जवान संयुक्त अभ्यास करेंगे। शुक्रवार को सेना के उच्चाधिकारियों ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे का जायजा लिया। साथ ही संयुक्त अभ्यास के लिए अन्य अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। 

विज्ञापन


Uttarkashi Avalanche: एवरेस्ट विजेता सविता की दी गई जल समाधि, ए मेरी सुब्बी...पुकारते हुए फफकती रही बुआ
विज्ञापन


यहां आवश्यकतानुसार वायुसेना, एयर डिफेंस सिग्नल कोर के साथ संयुक्त अभ्यास करती रहती है। सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार यहां सेना के अधिकारी व जवानों के 30 अक्टूबर तक रुक सकते हैं। हालांकि अभ्यास 13 अक्तूबर  तक ही बताया जा रहा है। हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे घनश्याम सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे पर सेना अधिकारी आए थे। उन्होंने कहा कि यहां कोई रूटीन अभ्यास होने की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी हो चुका संयुक्त अभ्यास 

पिछले साल अगस्त 2021 में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सेना, वायु सेना का संयुक्त अभ्यास हो चुका है। वायुसेना पहले ही चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड(एएलजी) बनाने की मंशा जाहिर कर चुकी है। सेना ने सरकार को पत्र लिखकर यहां हवाई अड्डे के विस्तार सहित अन्य सुविधाएं जुटाने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed