{"_id":"6a1beab0132ae2ea3202ddf4","slug":"uttarkashi-news-girl-from-nainital-missing-from-dayara-bugyal-no-clues-found-for-three-days-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: दयारा बुग्याल से नैनीताल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तीन दिन से नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: दयारा बुग्याल से नैनीताल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तीन दिन से नहीं लगा कोई सुराग
Sun, 31 May 2026 01:39 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 31 May 2026 01:39 PM IST
सार
ट्रैकिंग पर आई बबीता पांडे रात के समय अपने टेंट से बाहर निकली थी। इसके बाद से ही वह लापता है। इसकी जानकारी ग्रुप को अगले दिन लगी।
विज्ञापन
ट्रैकिंग रूट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई नैनीताल निवासी बबिता पांडे(30) पिछले तीन दिन से लापता है। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दस लोगों का ट्रैकर्स दल स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से दयारा बुग्याल की ट्रेकिंग के लिए आए थे।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार रात्रि बबीता पांडे अपने टेंट से बाहर आई और उसके बाद लापता हो गई। इसकी जानकारी शनिवार सुबह ट्रैकिंग एजेंसी से जुड़े लोगों ने वन विभाग को दी। उसके बाद हरकत में आए प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ लापता ट्रैकर्स को ढूढ़ने का अभियान चला रही है।
विज्ञापन
Uttarkashi: आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास हादसा; कालोनी के तीन घरों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा
विज्ञापन
रेंज अधिकारी टकनौर रूपमोहन नौटियाल ने घटना की पुष्टि की। विभाग की ओर से बाकी दल के सदस्यों को गोई कैंप में रोका गया है।