{"_id":"61096f14d59f89046f715982","slug":"uttarkashi-news-forest-inspector-suspended-for-indecent-behavior-with-female-forest-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार पर वन दरोगा निलंबित, मुनिकीरेती किया संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार पर वन दरोगा निलंबित, मुनिकीरेती किया संबद्ध
Tue, 03 Aug 2021 10:05 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:05 PM IST
सार
बता दें कि 15 जुलाई को वन क्षेत्राधिकारी इंद्रावती रेंज कोटबंगला को लिखे शिकायती पत्र में महिला वनकर्मी ने वन दरोगा रविंद्र प्रसाद चमोली पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूमि वन संरक्षण वन प्रभाग में महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। महिला वनकर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी और एसपी को पत्र लिखकर वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विभागीय महिला शिकायत निवारण समिति ने प्रारंभिक जांच की। जांच के बाद वन संरक्षक भागीरथी वृत्त ने वन दरोगा को निलंबित करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
15 जुलाई को वन क्षेत्राधिकारी इंद्रावती रेंज कोटबंगला को लिखे शिकायती पत्र में महिला वनकर्मी ने वन दरोगा रविंद्र प्रसाद चमोली पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। महिला वनकर्मी ने बताया था कि वह वन आरक्षी पद पर तैनात है। वन दरोगा रविंद ने नौ माह पूर्व नवंबर 2020 में विभागीय कार्य के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ। उसके चरित्र को लेकर घटिया टिप्पणी की। चेतावनी के बाद भी उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया।
विज्ञापन
आरोप है कि वन दरोगा ने कार्यालय के काम से कई बार उसके घर आने की कोशिश की। उसने 10 जुलाई को विभागीय भ्रमण के दौरान दोबारा उसके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। साथ ही चरित्र हनन की कोशिश की। महिला वनकर्मी ने एसपी को भी शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
महिलाकर्मी ने वन दरोगा पर व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का भी आरोप लगाया। प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल ने बताया कि महिला वनकर्मी की शिकायत पर चार सदस्यीय विभागीय समिति ने मामले की जांच की थी। रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों ने वन दरोगा को निलंबित करते हुए नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती से संबद्ध किया है।