{"_id":"661ffa4b929df4c0d608df77","slug":"uttarkashi-news-fire-broke-out-in-residential-house-in-saud-village-of-mori-family-saved-their-lives-by-runnin-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: मोरी के सौड़ गांव में आवासीय मकान में लगी आग, घर वालों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: मोरी के सौड़ गांव में आवासीय मकान में लगी आग, घर वालों ने भागकर बचाई जान
Wed, 17 Apr 2024 10:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:08 PM IST
सार
लकड़ी से बने मकान की रसोई से आग की लपटें व धुआं उठता दिखा। जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के सदस्यों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी की तहसील मोरी के ग्राम सौड़ में लकड़ी के एक आवासीय मकान में आग लग गई। इस दौरान घर में रखा सारा दैनिक जरूरत का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशुहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम करीब आठ बजे भागीराम पुत्र पूर्णचंद के लकड़ी से बने मकान की रसोई से आग की लपटें व धुआं उठता दिखा। जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के सदस्यों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: लगातार धधक रहे जंगल, वन संपदा के साथ वन्य जीवों के लिए भी खतरा बन गई आग
विज्ञापन
गोवंश को भी किसी तरह बचाया गया। सूचना पर मोरी से अग्निशमन टीम मौके के लिए रवाना हुई। तब तक ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। स्थानीय डॉ.श्याम लाल नौटियाल ने सिलेंडर में रिसाव को आग लगने का कारण बताया है।