Uttarkashi: पुरोला के गैंडा गांव में दो मंजिला आवासीय भवन में लगी भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान
Uttarkashi News: घर में अचानक से आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही देर में घर जलकर राख हो गया। परिवार के लोगों ने बाहर भाग कर जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पुरोला ब्लाक के गैंडा गांव में बुधवार रात एक दो मंजिला आवासीय भवन में आग लग गई। सूचना पर पुरोला पुलिस और फायर की टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भवन और उसमें रखा दैनिक जरूरत का सामान जलकर राख हो चुका था।
जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे अरविंद राणा व उपेंद्र राणा के ग्राम पंचायत हुडोली के गैंडा गांव स्थित दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि परिवार के लोगों ने बाहर भाग कर जान बचाई। गांव में ही एक शादी समारोह में जमा लोगों ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
उत्तराखंड विधानसभा सत्र: छह फरवरी को सदन में पेश होगा यूसीसी बिल, आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक भी आएगा
घटना की सूचना पुरोला पुलिस व फायर टीम को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लकड़ी से बना दो मंजिला भवन जलकर राख हो चुका था। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.