फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code bill to be presented in Uttarakhand assembly session on 6 February

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: छह फरवरी को सदन में पेश होगा यूसीसी बिल, आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक भी आएगा

Wed, 31 Jan 2024 06:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jan 2024 06:22 AM IST
सार

विधानसभा सत्र पांच से आठ फरवरी तक आहूत किया जाएगा। सत्र के दौरान सरकारस की ओर से कई विधेयक और वार्षिक प्रत्यावेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Uniform Civil Code bill to be presented in Uttarakhand assembly session on 6 February
समान नागरिक संहिता - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड सरकार की ओर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल छह फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले दो फरवरी को समिति यूसीसी का ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बिल सदन में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र पांच से आठ फरवरी तक आहूत किया जाएगा। सत्र के दौरान सरकारस की ओर से कई विधेयक और वार्षिक प्रत्यावेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यूसीसी विधेयक और राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक है। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: यूसीसी पर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- इसे केंद्र सरकार बनाए, राज्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी कर ली है। सत्र के पहले दिन विधानसभा सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। जिससे सदन में अन्य विधायी कार्य नहीं होंगे। छह फरवरी को सरकार यूसीसी और राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण विधेयक को सदन में पेश करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कह चुके हैं कि दो फरवरी को यूसीसी ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित समिति रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। वहीं, प्रदेश सरकार ने तीन फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जिसमें विधेयकों को सदन में पेश की मंजूरी दी जा सकती है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। लेकिन सरकार की ओर से 6 फरवरी को सदन में विधेयक पेश करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed