{"_id":"692d91fbd247e10d350181ae","slug":"uttarkashi-news-bear-attacked-an-elderly-woman-in-pahi-village-bhatwadi-referred-to-a-higher-centre-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: पाही गांव में भालू ने मवेशियों को चारा देने जा रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: पाही गांव में भालू ने मवेशियों को चारा देने जा रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हायर सेंटर रेफर
Mon, 01 Dec 2025 06:38 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, भटवाड़ी(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, भटवाड़ी(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Dec 2025 06:38 PM IST
सार
महिला मवेशियों को पानी व चारा देने जा रही थी। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू की हमले की ये क्षेत्र में 13वीं घटना है।
विज्ञापन
महिला पर भालू का हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोमवार को मुख्यालय के पाही गांव में भालू ने बुजुर्ग महिला को हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विकासखंड भटवाड़ी मुख्यालय के पाही गांव की महिला रूक्मणी देवी(65) पत्नी सुरेंद्र सिंह हर दिन की तरह दोपहर तीन बजे गांव के पास बनी छानी में मवेशियों को पानी व चारा देने जा रही थी। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक रूक्मणी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Uttarkashi News: भालू घरों में कर रहा तोड़फोड़, कई मवेशी भी मारे
विज्ञापन
भालू के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भालू को भगाकर महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया, जहां घायल महिला के प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।