फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Assistant Engineer of PWD went to Dodital track died of heart attack during trekking

Uttarkashi: डोडीताल ट्रैक पर गए लोनिवि के सहायक अभियंता की हार्टअटैक से मौत, साथी के साथ गए थे ट्रैकिंग पर

Mon, 17 Jun 2024 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jun 2024 09:13 PM IST
सार

वीरेंद्र चौहान अपने साथी कांति नौटियाल के साथ अगोड़ा गांव से डोडीताल की ट्रेकिंग पर निकले थे। अगोड़ा गांव से करीब 12 किमी की ट्रेकिंग के बाद वीरेंद्र की तबीयत बिगड़ गई

विज्ञापन
Uttarkashi News Assistant Engineer of PWD went to Dodital track died of heart attack during trekking
ट्रैकर का शव लाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोडीताल ट्रैक पर गए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता की हार्टअटैक से मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी सुरक्षित है। ट्रेकरों के फंसे होने की सूचना पर रविवार रात को ही प्रशासन ने रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया था। सोमवार को टीम ने 12 किमी की पैदल दूरी तय कर सहायक अभियंता का शव अगोड़ा पहुंचाया।

विज्ञापन


रविवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में सहायक अभियंता के पद पर तैनात वीरेंद्र चौहान अपने साथी कांति नौटियाल के साथ अगोड़ा गांव से डोडीताल की ट्रेकिंग पर निकले थे। अगोड़ा गांव से करीब 12 किमी की ट्रेकिंग के बाद वीरेंद्र की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर कांति नौटियाल घबरा गए।
विज्ञापन


उन्होंने सूचना फोन कर परिचितों को दी। जिन्होंने बाद में जिला आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को यह जानकारी दी। आपातकालीन एसओएस कॉल आने पर डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रात में ही एसडीआरएफ, वन विभाग व पुलिस विभाग की टीमों को तुरंत मौके पर जाने के निर्देश दिए। मेडिकल टीम को भी जरूरी दवाओं के तैनात रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तप रही मसूरी: हमेशा ठंडी रहने वाली पहाड़ों की रानी में 33 डिग्री पहुंचा पारा, दिन में सन्नाटा, शाम को जाम

बाद में एसडीआरएफ के 19 जवानों के साथ ही चार पुलिसकर्मी, चार लोनिविकर्मी, चार स्वास्थ्य विभागकर्मी व 108 एंबुलेंस टीम सहित पांच लोगों को भी रेस्क्यू की जिम्मेदारी दी गई। यह टीम सोमवार तड़के घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने वीरेंद्र के शव को 12 किमी की पैदल दूरी तय कर अगोड़ा गांव पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया, वीरेंद्र चौहान हरि रेजिडेंसी, दून यूनिवर्सिटी रोड देहरादून के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed