फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Disaster seven member central team will reach Arakot today

उत्तरकाशी आपदाः केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Thu, 29 Aug 2019 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Aug 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Disaster seven member central team will reach Arakot today
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के आपदा प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम आराकोट पहुंची। टीम ने आसपास के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर जिला स्तरीय अधिकारियों से जरूरी जानकारी जुटाई। टीम के सदस्य आज दोबारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय दल को हेलीकॉप्टर से बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक आराकोट पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद टीम के सदस्य देहरादून से सड़क मार्ग से देर शाम आराकोट पहुंच पाए। आराकोट पहुंचते ही टीम में शामिल आपदा प्रबंधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार जिंदल, केंद्रीय व्यय विभाग के निदेशक थागलेमिलन, कृषि सहकारिता कृषक कल्याण निदेशक विपुल कुमार श्रीवास्तव, जल शक्ति मंत्रालय के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक चंद्रशेखर, ऊर्जा मंत्रालय के निदेशक सुनील जैन आदि अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से आपदा में हुए नुकसान व प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि दल के सदस्यों को बताया कि दैवी आपदा में हेलीकॉप्टर क्रैश के तीन लोगों को मिलाकर कुल 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हुए थे। आपदा से करोड़ों की सरकारी व निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। आपदा के बाद से ही प्रशासन द्वारा सभी प्रभावित गांवों में हवाई एवं पैदल रास्तों से राहत व रसद सामग्री पहुंचाई जा रही है। साथ ही आपदा में क्षतिग्रस्त हुए सड़क, पुल, विद्युत, पेयजल आदि संसाधनों को भी सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, एसडीएम अनुराग आर्य, एसडीएम आकाश जोशी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ वीवी गणनायक, भूवैज्ञानिक डॉ. केएस सजवाण, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, परियोजना निदेशक आरएस रावत, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।  

विशेषज्ञों ने लिया हालात का जायजा

आपदा प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण और पुनर्वास कार्यों की रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त दो सदस्यीय दल बुधवार को आराकोट पहुंचा। दल में शामिल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ वीवी गणनायक एवं भूवैज्ञानिक डॉ. केएस सजवाण ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी जुटाई। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनर्वास कार्यों की रणनीति तैयार की। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि टीम ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की है। साथ ही आपदा में हुए नुकसान व पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इस मौके पर परियोजना निदेशक आरएस रावत, अर्थ एवं संख्या अधिकारी वीरेंद्र पूरी, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, आपदा प्रबंधन समन्वयक शार्दुल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed