फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi dharali disaster weather cleared after two days heli service started in affected Harshil area

Uttarkashi Dharali Disaster: दो दिन बाद खुला मौसम तो शुरू हुई हेली सेवा, एमआई-17 से भेजी जा रही रसद सामग्री

Tue, 19 Aug 2025 11:17 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:17 AM IST
सार

खराब मौसम के चलते उत्तरकाशी में रेस्क्यू चुनौती बना हुआ है। हालांकि दो दिन बाद आज मौसम साफ होने पर हेली सेवा शुरू की गई है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में रसद सामग्री पहुंचाई जा रही है। 

विज्ञापन
Uttarkashi dharali disaster weather cleared after two days heli service started in affected Harshil area
हेली सेवा शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी में दो दिन बाद मौसम खुला तो आपदा प्रभावित हर्षिल क्षेत्र में हेली सेवा शुरू हुई। मंगलवार को एमआई-17 से आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रसद सामग्री भेजी गई। यहां से लोगों को भी रेसक्यू किया जा रहा है। 

विज्ञापन


हर्षिल के बीच से बहने वाली ककोडा गाड में बीते रविवार को जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली। वहीं उसके मुहाने पर एक ग्लेशियर भी देखने को मिला है। वन विभाग की ओर से जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीआरएफ और वन विभाग की एक टीम उसके निरीक्षण के लिए रवाना हो गई है। हालांकि इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ग्लेशियर पहले से ही दिखता है। उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CM Dhami: भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री, आजीविका मिशन समूह की महिलाओं से मिले, लिया फीडबैक
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते रविवार को हर्षिल के बीच बहने वाले ककोडा गाड का अचानक जलस्तर बढ़ गया था। क्षेत्र में आई आपदा के बाद से वहां पर सभी नदी नालों की लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने जब इसकी निगरानी की तो ककोडा गाड के मुहाने पर ग्लेशियर देखने को मिला। इसकी सूचना वन विभाग ने जिला प्रशासन को दी। उसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीआरएफ और वन विभाग की एक संयुक्त टीम को निरीक्षण के लिए रवाना किया गया है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed