फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Crime News nephew killed his uncle by striking him with an axe In Purola

उत्तरकाशी में मर्डर: मामूली कहासुनी के बाद बिगड़ी बात; भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को मार डाला

Tue, 08 Sep 2026 11:16 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 08 Sep 2026 11:16 AM IST
सार

भतीजे की चाचा से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि भतीजा गुस्सा में आ गया और उसने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Uttarkashi Crime News nephew killed his uncle by striking him with an axe In Purola
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में  कहासुनी के बाद हुए विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुमन फरार हो गया।
विज्ञापन


हरिद्वार: पुलिया पर खेलते समय दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed