Uttarkashi: पेयजल की छह किमी लाइन तबाह, आपूर्ति ठप, जल संस्थान ने हेलिकॉप्टर से अधिकारी को मौके पर भेजा
धराली में आईआपदा में करीब छह किलोमीटर पेयजल लाइन बह गई या दब गई। वहां की स्थानीय टीम से संपर्क कट गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धराली आपदा में जल संस्थान की छह किलोमीटर पेयजल लाइनें बह गईं। कहीं तलाशने पर भी इनका पता नहीं चल रहा। जल संस्थान ने बमुश्किल हेलिकॉप्टर से एक अधिकारी को मौके पर भेजा है। बृहस्पतिवार को जेई, एई व अन्य कार्मिक भेजने की तैयारी है।
जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आपदा में करीब छह किलोमीटर पेयजल लाइन बह गई या दब गई। वहां की स्थानीय टीम से संपर्क कट गया। बुधवार को दिनभर प्रयास किए गए, लेकिन विफल रहे। हालांकि उन्होंने हेलिकॉप्टर से एक अधिकारी को मौके पर भेज दिया है। बचाव दलों के लिए भी स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Cloud Burst: भागो-भागो का शोर... और सब बहा ले गया 15 फीट ऊंचा सैलाब; जवान ने बताई आपदा की भयावहता
मुख्य महाप्रबंधक के मुताबिक, धराली क्षेत्र में पहले से ही उनके पास पाइपलाइन उपलब्ध हैं, लेकिन भटवाडी से आगे का रास्ता बंद होने के कारण वहां पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर सोडियम हाइपोक्लोराइड भी उपलब्ध है। प्राथमिकता के तौर पर मौके पर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।