Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Cloudburst Gujarat Travellers told their story who went to Gangotri Uttarakhand news

Uttarkashi: गंगोत्री जाते हुए दिखा था सुंदर धराली...फिर खौफनाक मंजर सुनाते ही रुंध गया गुजरात के यात्री का गला

Fri, 08 Aug 2025 02:51 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Aug 2025 02:51 PM IST
सार

गंगोत्री व भैरवघाटी में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर ऋषिकेश के विभिन्न स्थानाें पर लाया गया। यहां प्रशासन की ओर से इन यात्रियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst Gujarat Travellers told their story who went to Gangotri Uttarakhand news
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जब गंगोत्री धाम जा रहे थे तो धराली को देखा। बड़ा सुंदर कस्बा था, लौटते हुए धराली घूमने का मन बनाया था। जब शाम को धाम से लौटे तो देखा सब तबाह हो गया था। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वहां पर कोई सुंदर कस्बा रहा होगा। चारों ओर मलबा ही मलबा था। भगवान ऐसा मंजर कभी न दिखाए।

विज्ञापन

यह कहते हुए गुजरात के यात्री पहचान भाई का गला रूंध गया और आंखों से आंसू आने लगे। बृहस्पतिवार देर शाम गंगोत्री व भैरवघाटी में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर ऋषिकेश के विभिन्न स्थानाें पर लाया गया। यहां प्रशासन की ओर से इन यात्रियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था की गई थी।ट्रांजिट कैंप में गुजरात के 12 यात्रियों का एक दल लाया गया। दल में शामिल पहचान भाई निवासी बनासकांठा गुजरात ने कहा कि वह 4 जुलाई को गंगोत्री पहुंचे थे। जब वह गंगोत्री जा रहे थे तो रास्ते में उनकी नजर एक सुंदर कस्बे पर पड़ी। पूछने पर पता चला कि इस कस्बे का नाम धराली है।

विज्ञापन


सोचा था कि वापस आते हुए यहां घूमने जाएंगे लेकिन जब वापस लौट रहे थे तो भैरवघाटी पर सेना के जवानों ने रोक दिया। कहा कि आगे घटना हुई है, पूरा रास्ता बंद है। दो दिन तक वह गंगोत्री धाम में ही रहे। बृहस्पतिवार को गंगोत्री से धराली तक वह वाहन से आए। यहां से हर्षिल हेलीपैड तक वह पैदल आए। शाम करीब पांच बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हमारा रेलवे का तत्काल टिकट करा दो

यात्रियों का कहना था कि प्रशासन ने उनकी खूब मदद की, जिससे उन्हें अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई है। अब हमारी प्रशासन से केवल यही मांग है कि हमारा तत्काल का टिकट करा कर हमें घरों को भेज दिया जाए। 

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: 'कुछ सेकंड रुकते तो मलबे में खो जाते', रुंधे गले से व्यवसायी भूपेंद्र बोले- कपड़े भी मांगकर पहने

तीन स्थानों पर की गई है व्यवस्था

गंगोत्री व उत्तरकाशी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर जौलीग्रांट लाया जा रहा है। उसके बाद यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों को भेजा जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ऋषिकेश शहर में करीब 500 यात्रियों के ठहरने के लिए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप, जयराम आश्रम, कबीरचाैरा आश्रम में व्यवस्था की गई है। ट्रांजिट कैंप की व्यवस्था लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी, जयराम आश्रम की व्यवस्था परियोजना प्रबंधक जल निगम संजीव कुमार वर्मा व कबीर चौरा आश्रम की व्यवस्था अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग दीक्षांत गुप्ता को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed