फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Car Accident: Search Operation continues for Missing Six year Old Child

उत्तरकाशी कार हादसा: छह साल के लापता बच्चे का शव भी मिला, सात की हो चुकी मौत

Tue, 18 Feb 2020 07:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़( उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़( उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Feb 2020 07:04 PM IST
सार

  • तलाश में प्रशासन ने सुबह फिर शुरू किया सर्च अभियान
  • सोमवार को हुए हादसे में हो चुकी छह लोगों की मौत

विज्ञापन
Uttarkashi Car Accident: Search Operation continues for Missing Six year Old Child
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीते रोज नालूपानी के निकट हुए वाहन हादसे में लापता बच्चे का शव रेस्क्यू दल ने मंगलवार को झाड़ियों से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सोमवार को उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ की तरफ जा रही एक कार नालूपानी के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी।

विज्ञापन


हादसे मेें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं नौ वर्षीय प्रियांशु पुत्र बृजलाल निवासी चिणाखोली लापता हो गया था। जिसे तलाशने के लिए रेस्क्यू दल देर शाम तक प्रयास करती रहीं, लेकिन खड़ी ढलान और अंधेरा होने के कारण रात को सर्च अभियान बंद करना पड़ा।

विज्ञापन

तीन परिवारों में छाया मातम

हालांकि मंगलवार सुबह सात बजे टीम ने पुन: खोज बचाव अभियान आरंभ किया। इस दौरान एसडीआरएफ, अग्निशमन व पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आसपास गहन खोजबीन की। दोपहर में बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद किया। बच्चे का शव मिलने के बाद अब हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है।
 
उधर, बीती देर रात को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने घटना के बाद संबंधित विभागों के साथ जिला सभागार में बैठक की, जिसमें उन्होंने पुलिस तथा परिवहन विभाग को सभी मोटर मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, नशे की हालत में वाहन चलाने आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने बीते एक सप्ताह के भीतर हुए दोनों हादसों के घटनास्थल व अन्य डेंजर जोन पर चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के आदेश दिए। बैठक में एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, एसीएमओ डॉ. सीएस रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed