फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's men's team created history by becoming

Dehradun News: ईस्ट जोन इंटरस्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष-महिला टीमें बनीं चैंपियन

Thu, 12 Sep 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's men's team created history by becoming
Iबिहार में आयोजित चैंपियनशिप में जूनियर बालिकाओं की टीम उपविजेता बनीं, बालकों की टीम को कांस्य पदक मिला I
विज्ञापन




बिहार के गया में आयोजित 78वीं ईस्ट जोन इंटरस्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने लगातार चौथी बार विजेता बनकर इतिहास रचा। वहीं महिला टीम ने भी तीसरी बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला एकल का खिताब उत्तराखंड की अनुष्का जुयाल, मिश्रित युगल ओपन वर्ग का खिताब सोहेल अहमद व आन्या चौहान, जूनियर मिश्रित युगल का खिताब गर्व साहनी व एंजेल पुनेरा की जोड़ी को मिला। जूनियर बालकों के एकल वर्ग में सुर्याक्ष्य रावत उप विजेता बने।



चैंपियनशिप में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल की टीमें शामिल रहीं। पुरुष टीम ने फाइनल में उत्तर प्रदेश को कड़ी टक्कर में 3-2 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। वहीं महिला टीम ने भी उत्तर प्रदेश को एकतरफा 3-0 से हराकर टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जूनियर बालिकाओं की टीम को फाइनल में पश्चिम बंगाल की टीम से हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड की जूनियर बालिकाओं की टीम को उप विजेता का खिताब मिला, वहीं जूनियर बालकों की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


उत्तराखंड की पुरुष टीम में सोहेल अहमद, चयनित जोशी, शशांक छेत्री, भावेश पाण्डेय, विशाल महर, अंश नेगी, सूर्याक्ष्य रावत, गर्व साहनी, हिमांशु तिवारी और राजदेव तोमर शामिल थे। महिला टीम में मनसा रावत, गायत्री रावत, उन्नति बिष्ट, अनुष्का जुयाल, अग्रिम डोभाल, कनक कालाकोटी, लावानिया कार्की, अक्षिता मनराल, स्नेहा रजवार, आन्या चौहान रहीं। महिला एकल में उत्तराखंड की अनुष्का जुयाल ने उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी उथसावा पाटिल को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरुष मिश्रित वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड की जोड़ी सोहेल अहमद और आन्या चौहान ने पश्चिम बंगाल की जोड़ी अश्मित अग्रवाल व श्रेया तिवारी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सूर्याक्ष रावत ने बालकों के एकल वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी प्रतियोगिता में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से टूर्नामेंट के आब्जर्वर रहे। खेल सचिव अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed