Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's draft voter list will be released tomorrow

Dehradun News: कल जारी होगी उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची

Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's draft voter list will be released tomorrow
देहरादून। उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को जारी होगी। इसके साथ ही प्रदेश में आयोग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, कोई व्यक्तिगत मतदाता एक माह में अधिकतम पांच फॉर्म-7 आपत्ति करा सकेगा।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की जाएगी। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। दावों एवं आपत्तियों की पूरी अवधि के दौरान किसी आक्षेपकर्ता के रूप में मतदाता की ओर से अधिकतम 10 फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। मतदाता सूची के सतत अद्यतन की अवधि के दौरान किसी व्यक्तिगत मतदाता की ओर से प्रति माह अधिकतम पांच फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed