फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Youth Congress and NSUI decide Congress Mera Vote-Mera Adhikar campaign will begin from 22 March

Uttarakhand: युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की बैठक...22 मार्च से शुरू होगा कांग्रेस का मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान

Sun, 09 Mar 2025 09:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Mar 2025 09:00 PM IST
सार

कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अभियान की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Youth Congress and NSUI decide Congress Mera Vote-Mera Adhikar campaign will begin from 22 March
कांग्रेस की पीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस की ओर से 22 मार्च से प्रदेश व्यापी मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में मताधिकार छीनने को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही मतदाता सूची से नाम काटने व फर्जी नाम जोड़ने की जानकारी जुटाएगी। रविवार को कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अभियान की रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने अभियान को लेकर मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन


बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सीडब्लूसी सदस्य सप्पल ने प्रदेश में 100 निकायों में 22 मार्च से यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की अहम भूमिका रहेगी। सप्पल ने राज्य में निकाय व केदारनाथ उपचुनाव चुनाव में हजारों मतदाताओं के नाम काट कर लोगों के मौलिक अधिकारों को छीनने का काम किया। कांग्रेस मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान से मताधिकार छीनने की लड़ाई को अंतिम मुकाम तक ले जाएगी।
विज्ञापन


कब सुधरेंगे हालात: गांव में नहीं पक्की सड़क, गर्भवती को डंडी-कंडी के सहारे कधे पर बैठाकर ले गए अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने तीन महीने तक कांग्रेस पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। पार्टी सभी फ्रंटल संगठनों के साथ मिल कर अभियान को सफल बनाएगी। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि मतदाताओं के नाम किस आधार पर काटे गए इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग को लेनी होगी। चुनाव जीतने के लिए भाजपा जो षडयंत्र रच रही है, उसके खिलाफ युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव इशिता, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, युवा उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, मोहित उनियाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed