कब सुधरेंगे हालात: गांव में नहीं पक्की सड़क, गर्भवती को डंडी-कंडी के सहारे कधे पर बैठाकर ले गए अस्पताल
Uttarakhand News: सड़क के अभाव में भिड़ीगं (वाण) की भारती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह से डंडी से सड़क तक पहुंचाया।
विस्तार
भले ही विधायक-मंत्री से लेकर अधिकारी तक आए दिन प्रदेश के विकास के बड़े-बड़े दावे करते रहते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के लोग सड़क जैसी मूलभूत सुविधा को आज भी तरस रहे हैं। सड़क सुविधा न होने से रविवार को देवाल प्रखंड के भिड़ीगं वाण की भारती देवी की तो जान पर बन आई।
किसी तरह डंडी-कंडी के सहारे स्वजन उसे सड़क तक लाए और फिर उसे निजी वाहन से देवाल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। भारती देवी पत्नी प्रदीप सिंह निवासी ग्राम पंचायत वांण भीडिग तोक, कृणा सिंह, उदय सिंह, हीरा सिंह गढ़वाली सामाजिक कार्यकर्ता वाण, हयात सिह, सुरेन्द्र सिंह, खिलाफ सिंह, आशा कार्य करती लक्ष्मी देवी खिलपा देवी आदी लोग गर्भवती को सड़क तक लाए।
बता दें कि वाण गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह गढ़वाली ने कहा कि सड़क के अभाव में भिड़ीगं (वाण) की भारती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह से डंडी से सड़क तक पहुंचाया। भिड़ीगं तोक तक तीन किमी सड़क स्वीकृत है, लेकिन आज तक यहां सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
ममता का कत्ल: सोने नहीं देती थीं जुड़वा नवजात बेटियां, मां ने तकिए से मुंह दबाया फिर चुन्नी से घोंट दिया गला
उन्होंने कहा कि वाण गांव नंदा राजजात यात्रा का अंतिम बसागत गांव है। जबकि वेदनी बुग्याल, मोनाल टॉप, रूपकुंड ट्रैक का बेस कैंप गांव होने के कारण यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर एनएम सेंटर और एकमात्र आयुर्वेदिक चिकित्सालय है।
आपातकालीन स्थिति और गर्भवतीयों को प्राथमिक उपचार के लिए 45 किमी दूर देवाल जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि वाण गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलना चाहिए जिससे आने वाली राजजात यात्रा में श्रदालुओं को भी दिक्कत न हो पाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.