फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand youth and women policy Draft ready will uploaded on website for public suggestions

Uttarakhand: प्रदेश की युवा और महिला नीति का ड्राफ्ट हुआ तैयार, जनसुझावों के लिए वेबसाइट पर होगा अपलोड

Sat, 04 Jan 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Jan 2025 02:30 AM IST
सार

Uttarakhand News: माना जा रहा कि दोनों नीतियों पर जन सुझाव लेने के बाद इन्हें कैबिनेट की मंजूरी के लिए बैठक में लाया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया जनवरी माह में पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand youth and women policy Draft ready will uploaded on website for public suggestions
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

प्रदेश सरकार नए साल में राज्य की युवा और महिला नीति भी लागू करेगी। इन दोनों नीतियों के ड्राफ्ट तैयार हो चुके हैं। नियोजन विभाग को इन नीतियों के मसौदों के प्रस्ताव अध्ययन के सौंपे गए थे।

विज्ञापन


विभाग ने यह कार्य पूरा कर लिया है। सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, दोनों नीतियों पर जन सुझाव भी लिए जाएंगे। प्रदेश की युवा और महिला नीति भाजपा का चुनावी वादा है। धामी सरकार पार्टी के इस वादे को नए साल में पूरा कर देगी। माना जा रहा कि इस माह तक दोनों नीतियों को लेकर जन सुझाव भी प्राप्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए नीतियों के ड्राफ्ट प्रस्ताव नियोजन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। दोनों नीतियों के बारे में जनता से सुझाव लेने से पहले इनके प्रस्ताव पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भी चर्चा होगी। युवा नीति पर युवाओं से सरकार संवाद भी कर सकती है ताकि यदि कोई महत्वपूर्ण सुझाव हो तो उसे पॉलिसी ड्राफ्ट का हिस्सा बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dronacharya Award: उत्तराखंड का बढ़ा मान, शूटिंग कोच सुभाष राणा द्रोणाचार्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित

माना जा रहा कि दोनों नीतियों पर जन सुझाव लेने के बाद इन्हें कैबिनेट की मंजूरी के लिए बैठक में लाया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया जनवरी माह में पूरी होने की संभावना है। इसके बाद सरकार राज्य में युवा और महिला नीति लागू कर देगी।

महिला और युवा नीति के ड्राफ्ट तैयार हैं। नियोजन विभाग को ये ड्राफ्ट प्रस्ताव अध्ययन के भेजे गए थे। अध्ययन का काम पूरा हो चुका है। अब इसे पब्लिक डोमेन में लाया जाएगा। वेबसाइट पर नीतियों के ड्राफ्ट अपलोड कर लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद नीति प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, नियोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed