फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand shooting coach Subhash Rana will receive Dronacharya Award on 17 January

Dronacharya Award: उत्तराखंड का बढ़ा मान, शूटिंग कोच सुभाष राणा द्रोणाचार्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Fri, 03 Jan 2025 07:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2025 07:21 PM IST
सार

Uttarakhand News: खेल मंत्रालय 17 जनवरी को शूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करेगा। सम्मान के रूप में उन्हें 15 लाख रुपये की धनराशि के साथ ही प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand shooting coach Subhash Rana will receive Dronacharya Award on 17 January
सुभाष राणा - फोटो : फेसबुक

विस्तार

उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी व प्रदेश सरकार में पूर्व खेल राज्य मंत्री रहे नारायण सिंह राणा के छोटे पुत्र सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


सुभाष राणा देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। सम्मान के रूप में उन्हें 15 लाख रुपये की धनराशि के साथ ही प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। पूर्व खेल राज्य मंत्री को भी प्रदेश सरकार ने निशानेबाजी में मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाने पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन


उनके बड़े पुत्र जसपाल राणा ने भी निशानेबाजी में देश-विदेशों में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। उन्होंने कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें मुकाम तक पहुंचाया। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने वर्ष 2020 में उन्हें भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। सुभाष राणा भी देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri News: मलेथा पहुंचे सीएम धामी, किया पांच दिवसीय वीर शिरोमणि माधव सिंह भंडारी कृषि विकास मेले का शुभारंभ

खेल मंत्रालय 17 जनवरी को उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करेगा। सुभाष ने बताया, खेलों के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को सरकार द्रोणाचार्य पुरस्कार सम्मान देती है। सुभाष को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने पर जौनपुर और नैनबाग क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed