फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: world heritage flowers valley track opens from today

उत्तराखंड: आज से खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी, अभी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

Mon, 01 Jun 2020 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Jun 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: world heritage flowers valley track opens from today
flowers of valley

विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज एक जून से खोल दी गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ किशन चंद्र ने बताया कि घाटी को खोल दिया गया है। अभी लॉकडाउन के कारण घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही पर्यटकों को जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


विश्व धरोहर फूलों की घाटी में फूल खिलने शुरू हो गए हैं। फूलों की घाटी के करीब दो किलोमीटर तक बर्फ हटाने के बाद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से घाटी तक ट्रेक आवाजाही के लिए खोल दिया था। 
विज्ञापन


घाटी के निरीक्षण के बाद जोशीमठ पहुंचे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सात सदस्यीय दल में शामिल वन दरोगा दिनेश लाल ने बताया कि फूलों की घाटी के निचले हिस्से में बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो गया है। यहां उच्च हिमालयी चोटियां बर्फ से आच्छादित हैं और घाटी की तलहटी में फूलों की कतार लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी सिर्फ एनीमोन और प्रिमुला प्रजाति के पुष्प ही खिले हैं। फूलों की घाटी के भ्रमण के लिए जुलाई, अगस्त व सितंबर के महीनों को सर्वोत्तम माना जाता है। सितंबर में यहां ब्रह्मकमल भी खिलते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed