Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: World Bank approves Rs 1600 crore project; 16 cities to get 24-hour water supply soon

Uttarakhand: विश्व बैंक की 1600 करोड़ की योजना मंजूर, 16 शहरों को जल्द 24 घंटे मिलेगा पानी

Sat, 10 Jan 2026 12:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Jan 2026 12:01 AM IST
सार

पेयजल निगम को तीन महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद केंद्र से अंतिम स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद अगले छह महीने में निर्माण कार्य शुरू करना होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand: World Bank approves Rs 1600 crore project; 16 cities to get 24-hour water supply soon
- फोटो : Adobe stock

विस्तार

उत्तराखंड के तेजी से विकसित हो रहे 16 शहरों में पेयजल आपूर्ति मजबूत करने के लिए विश्व बैंक की 1600 करोड़ की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। योजना के तहत आधुनिक पेयजल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा जिससे लगभग एक लाख घरों की करीब छह लाख की आबादी को 24 घंटे स्वच्छ पानी मिलेगा।

विज्ञापन


पेयजल निगम को तीन महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद केंद्र से अंतिम स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद अगले छह महीने में निर्माण कार्य शुरू करना होगा। पेयजल निगम के अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक तौर पर कुछ शहरों को चुन लिया गया है। इनमें सेलाकुई, भवाली, भीमताल, गोपेश्वर, रामपुर, पाडली गुर्जर, डोईवाला, पशुपतिनाथ, रानीपोखरी ग्रांट, रानीपोखरी मौजा, बागेश्वर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड: सीएम धामी बोले, संवेदनशीलता के साथ निष्पक्ष व पारदर्शी जांच के लिए सरकार संकल्पबद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में भी होगा काम
चकराता, हरिद्वार (इमसीखेड़ी), रुद्रप्रयाग (उखीमठ, अगस्त्यमुनी, तिलवाड़ा), टिहरी, उत्तरकाशी (पुरोला, बड़कोट, नौगांव, चिन्यालीसौड़), चमोली (गैरसैंण, नंदप्रयाग), ऊधमसिंह नगर (सुल्तानपुर पट्टी, दिनेशपुर, गुलरभोज, नगला, केलाखेड़ा, लालपुर, महुवाडाबरा), नैनीताल (कालाढूंगी) आदि में भी काम किया जाएगा।

प्रथमिक तौर पर शहरों को चुन लिया गया है। इनका प्रस्ताव तैयार हो रहा है जो अंतिम चरण पर है। इसके बाद कुल बजट के टैंडर कराए जाएंगे और पूरा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
- संजय सिंह, मुख्य अभियंता, मुख्यालय, पेयजल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed