फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Women's cricket team trials to be held from October 16th, registration to be done offline

उत्तराखंड: 16 अक्तूबर से होंगे महिला क्रिकेट टीम के ट्रायल, ऑफलाइन कराना होगा रजिस्ट्रेशन 

Thu, 15 Oct 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Oct 2020 02:00 AM IST
सार

  • सीनियर क्रिकेट टीम के लिए आज ऑफलाइन कराना होगा रजिस्ट्रेशन 

विज्ञापन
Uttarakhand: Women's cricket team trials to be held from October 16th, registration to be done offline
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीमों के लिए ट्रायल प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू होगी। एसोसिएशन की सीनियर अंडर 23 और अंडर-19 टीमों के लिए तीन चरणों में ट्रायल आयोजित होंगे। सीएयू सचिव ने बुधवार को ट्रायल कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीएयू सचिव महिम वर्मा के अनुसार देहरादून स्थित जीएसआर क्रिकेट ग्राउंड, शिमला बाईपास, गणेशपुर में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सीनियर क्रिकेट टीम के ट्रायल में शामिल होने वाले क्रिकेटरों को 15 अक्तूबर तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन


16 अक्तूबर को पहले  और 17 अक्तूबर को दूसरे चरण का ट्रायल होगा। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले होने वाले क्रिकेटरों को 18 और 19 अक्तूबर को होने वाले फाइनल ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अंडर- 23 टीम के लिए 21 अक्तूबर तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22  को पहले और 23 को दूसरे चरण का ट्रायल होगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट क्रिकेटर  24 व 25 अक्तूबर के फाइनल ट्रायल में शामिल हो सकेंगे। वही अंडर-19 ट्रायल के लिए 27 अक्तूबर तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।

30 व 31 अक्तूबर को फाइनल ट्रायल होंगे

28 अक्तूबर को पहले और 29 अक्तूबर को दूसरे चरण का ट्रायल होगा। जबकि 30 व 31 अक्तूबर को फाइनल ट्रायल होंगे। अंडर- 23 और अंडर-19 के प्रतिभागी सीनियर वर्ग में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंडर-19 क्रिकेटरों को 15 और अंडर 23 क्रिकेटरों को 21 अक्तूबर तक ऑफलाइन पंजीकरण कराना होगा।

महिलाओं की वीडियो एनालिस्ट कार्यशाला शुरू 
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आईएसबीटी रोड स्थित होटल में वीडियो एनालिस्ट कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें 15 महिलाओं को वीडियो एनालिस्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है।

सचिव महिम वर्मा ने बताया कि एक्सपर्ट शशि कुमार और माला आर महिलाओं को ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए वीडियो एनालिस्ट की कार्यशाला आयोजित करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। देश में महिला एनालिस्ट की कमी को देखते हुए सीएयू ने ये पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed