फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Women drug mafia in Kashipur contact with Maoists, intelligence received input

उत्तराखंड: माओवादियों के संपर्क में काशीपुर की महिला ड्रग माफिया, खुफिया विभाग को मिला इनपुट

Wed, 06 Jan 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Women drug mafia in Kashipur  contact with Maoists, intelligence received input
माओवादी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

नशे के कारोबार में लिप्त उत्तराखंड के काशीपुर की एक महिला ड्रग माफिया को लेकर खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। खुफिया विभाग को महिला ड्रग माफिया के जेल में रहने के दौरान कुछ माओवादियों के संपर्क में आने के इनपुट मिले हैं। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल का खुफिया तंत्र इसकी जांच में जुटा है।

विज्ञापन


काशीपुर में ड्रग का कारोबार सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिला ड्रग माफिया भी करती हैं। महिलाओं की ओर से ड्रग तस्करी के मामले लगातार सामने आने पर पुलिस ने पिछले दो वर्षों में काशीपुर से 14 महिला ड्रग माफिया को जेल भेजा है।
विज्ञापन


जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि इन महिला ड्रग माफियाओं की ओर से स्मैक, चरस, अफीम और गांजा की तस्करी की जाती थी। ड्रग को यूपी के अलग- अलग क्षेत्रों से मंगाकर ऊधमसिंह नगर के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग को इनपुट मिला है कि कुछ समय पूर्व जेल में बंद रहने के दौरान काशीपुर की एक महिला ड्रग माफिया जेल में ही बंद एक माओवादी के संपर्क में आई थी जिसका संपर्क नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से है। 

खुफिया तंत्र गहनता से जांच कर रहा

जेल से बाहर निकलने के बाद उसका संपर्क माओवादी विचारधारा के कुछ और लोगों से भी रहा। महिला ड्रग तस्करी के आरोप में एक से अधिक बार जेल जा चुकी है। बता दें कि पूर्व में रामनगर क्षेत्र माओवादी विचारधारा से जुड़े लोगों का गढ़ रहा है।

इसके चलते खुफिया तंत्र यहां किसी भी तरह की माओवादी गतिविधि को लेकर हमेशा सतर्क रहता है। महिला ड्रग माफिया किस- किस के संपर्क में है और माओवाद की किन गतिविधियों में शामिल हो सकती है, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर का खुफिया तंत्र इसकी गहनता से जांच कर रहा है।

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड और यूपी में 16 वर्षों तक माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले खीम सिंह बोरा को बीते 17 जुलाई 2019 को बरेली से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ बरेली एटीएस ने एटीएस थाना गोमती नगर लखनऊ में केस दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed