फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Women and Cancer Hospital approved, 52-bed hospital to open soon in Srinagar

उत्तराखंड: महिला एवं कैंसर हॉस्पिटल को मंजूरी, श्रीनगर में भी जल्द खुलेगा 52 बेड का अस्पताल 

Wed, 19 Aug 2020 09:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Aug 2020 09:38 AM IST
सार

  • हर्रावाला में बनेगा 300 बेड का महिला एवं कैंसर अस्पताल
  • अस्पताल के लिए प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी
  • पहले चरण के निर्माण कार्य पर 10 करोड़ की धनराशि खर्च करने की अनुमति

विज्ञापन
Uttarakhand: Women and Cancer Hospital approved, 52-bed hospital to open soon in Srinagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून जिले के हर्रावाला में 300 बेड का महिला एवं कैंसर अस्पताल के निर्माण को सरकार ने वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। लगभग 106 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के निर्माण में पहले चरण के कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये व्यय होंगे। 

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी की ओर से अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी के आदेश जारी किया गया है। हर्रावाला में जीवन ज्योति हास्पिटल ट्रस्ट की ओर से दान में स्वास्थ्य विभाग को दी गई जमीन पर 300 बेड का शकुंतला रानी सरदारी महिला एवं कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक की ओर से निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर कार्यदायी संस्था को धनराशि जारी की जाएगी। अस्पताल का कार्य 18 माह में पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से एक कार्यकारी इंजीनियर को नामित कर किया जाएगा। जो प्रतिदिन कार्य की निगरानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में जल्द खुलेगा 52 बेड का अस्पताल 

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत रेलवे ने अपने सीएसआर फंड का उपयोग करते हुए श्रीनगर में 52 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया है। यह अस्पताल जल्द ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएगा। इसके साथ ही श्रीकोट में एक हजार की क्षमता वाला स्टेडियम भी प्रदेश को मिलेगा। 

विधानसभा स्थित कार्यालय में मंगलवार को रेलवे परियोजना के तहत दिए जा रहे मुआवजे की समीक्षा के दौरान सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। सीएसआर फंड के तहत यह काम किए जा रहे हैं।

बैठक में एडीएम पौड़ी और पुनर्वास मामलों के नोडल अधिकारी एसके बरनवाल ने बताया कि प्रभावित गांव डुंग्रीपंत, स्वीत, दिखोल्युुं, भामक, श्रीकोट, कोटड़, मल्यगांव, पुराना श्रीनगर आदि के किसानों और अन्य लोगों की मांग पर रेलवे विकास निगम के सीएसआर फंड से अस्पताल आदि का निर्माण करा रहा है। प्रभावितों को मानकों के अनुरूप मुआवजा दिया जा रहा है। 

बैठक में रेल विकास निगम के एजीएम विजय डंगवाल, एजीएम परियोजना सुरेंद्र कुमार, पेयजल निगम के महाप्रबंधक गढ़वाल जेपी डोबरियाल, परियोजना प्रबंधक राकेश चंद्र तिवारी सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed