फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Woman dies in tiger attack in Pauri

उत्तराखंड : पौड़ी में बाघ के हमले में महिला की मौत, लैंसडौन में गुलदार के वार से सैनिक घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Oct 2023 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 01:49 AM IST
सार

महिला का शव झाडि़यों में अटका था, उसे देर रात निकाल लिया गया। घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल की है। यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Woman dies in tiger attack in Pauri
इसी महिला की गई जान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव में खेत में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव झाडि़यों में अटका था, उसे देर रात निकाल लिया गया।

विज्ञापन


घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल की है। यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। नैनीडांडा के पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख संजय गौड़ ने बताया कि यह क्षेत्र केटीआर के जंगलों से सटा बाघ प्रभावित क्षेत्र हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को गांव की बिगारी देवी (46) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह दिन में गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की तो झाड़ियों में महिला का शव पड़ा दिखा। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के बावजूद महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलदार ने सैनिक पर किया हमला
लैंसडौन में एक सैनिक ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था कि दुर्गा मंदिर के पास गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल का सैनिक मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा
है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed