{"_id":"5e36d79e8ebc3e4b2033aa90","slug":"uttarakhand-wins-six-golds-in-national-school-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल स्कूल गेम्स में उत्तराखंड ने जीते छह गोल्ड, बॉक्सिंग और ताइक्वांडों में बेहतर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल स्कूल गेम्स में उत्तराखंड ने जीते छह गोल्ड, बॉक्सिंग और ताइक्वांडों में बेहतर प्रदर्शन
Sun, 02 Feb 2020 07:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 02 Feb 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
65 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खिलाड़ियों ने ताइक्वांडों में तीन और बाॅक्सिंग में सर्वाधिक पांच मेडल झटके हैं। पूरी प्रतियोगिता में अब तक खिलाड़ी छह स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा आठ रजत और 10 कांस्य पदक भी उत्तराखंड की झोली में आए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय में खेल समन्वयक नंद किशोर नौटियाल और आनंद चौहान के मुताबिक वर्तमान में 65 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता देश के विभिन्न शहरों में चल रही है। जिसमें अब तक प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। प्रतियोगिता के तहत दिल्ली में आयोजित बॉक्सिंग अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
गुवाहाटी में आयोजित ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में एक रजत और दो कांस्य, गुजरात में आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग जूड़ों में एक रजत, पंजाब में आयोजित अंडर 14 एवं अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग एथलेटिक्स में एक स्वर्ण दो रजत, एथलेटिक्स अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में एक स्वर्ण, दो रजत जीते हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में आयोजित ताइक्वांडो अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग में दो स्वर्ण, तीन कांस्य, राजस्थान में आयोजित ताइक्वांडो अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य, आंध्र प्रदेश में आयोजित वालीबाल अंडर 14 बालक वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। खेल समन्वयक के मुताबिक वर्तमान राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड ने अब तक 24 पदक जीते हैं।