फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will host national games in 2020

2020 में नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, भारतीय ओलंपिक संघ ने सरकार को भेजा पत्र

Thu, 20 Dec 2018 11:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Dec 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will host national games in 2020
भारतीय ओलंपिक संघ

उत्तराखंड वर्ष 2020 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। इस संबंध में हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ ने एक पत्र राज्य सरकार को भेजा है। इस पत्र के हिसाब से सरकार ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी वर्ष 2018 में करनी थी लेकिन अभी तक पूर्व के खेल नहीं हो पाए हैं। इस बीच गोवा ने 36वें राष्ट्रीय खेल इसी साल कराने पर सहमति दी है। लिहाजा, भारतीय ओलंपिक संघ ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पत्र में साफ किया गया है कि अगर इस वर्ष गोवा राष्ट्रीय खेल कराता है तो उत्तराखंड में 2020 में राष्ट्रीय खेल आयोजित हो सकते हैं। ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता के मुताबिक, प्रदेश सरकार उसी हिसाब से अपनी तैयारियां पूरी कर ले। इस आधार पर खेल सचिव डॉ. भूपेंद्र कौर औलख ने आगे की तैयारियों के लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 के राष्ट्रीय खेल होने थे उत्तराखंड में

वर्ष 2014 के राष्ट्रीय खेल अभी तक आयोजित नहीं हुए। क्रम अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ ने पहले 2014 में 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा में, 2016 में 37वें राष्ट्रीय खेल छतीसगढ़ में और फिर 2018 में 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होने की सूची जारी की थी।

पर 2014 में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गोवा तैयार नहीं था। तब 36वां राष्ट्रीय खेल नहीं हो पाया था। इसके बाद 2016 में छत्तीसगढ़ में भी होने वाले राष्ट्रीय खेल नहीं हो सके। संघ के हिसाब से क्रम अनुसार ही खेलाें का आयोजन होता है। 

हम 2020 के राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुट गए हैं। अगर गोवा ने इस साल नेशनल गेम्स करा लिए तो हम निश्चित तौर पर पुख्ता तैयारियों के साथ राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेंगे। 
-अरविंद पांडेय, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed