फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will get the special industrial package

उत्तराखंड को मिलेगा विशेष औद्योगिक पैकेज: शर्मा

Mon, 14 Oct 2013 09:17 PM IST
अमर उजाला, सितारगंज
अमर उजाला, सितारगंज Updated Mon, 14 Oct 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will get the special industrial package

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र उत्तराखंड को विशेष पैकेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


शर्मा ने यह बात सिडकुल में दो सौ करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले स्पाइसेस पार्क के शिलान्यास के बाद कही। उन्होंने कहा कि देहरादून समेत राज्य के अन्य जिलों में भी इस प्रकार की परियोजनाएं लगाकर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पढें, 'मॉरीशस में भी है एक हरिद्वार और ज्योर्तिलिंग'
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ग चार और भूमिधरी के मामले पर निर्णय
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि दो दिन बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में वर्ग चार और भूमिधरी के मामले पर निर्णय लिया जाएगा।

सोमवार को सिडकुल की पांच एकड़ जमीन पर स्पाइसेस पार्क के शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने, औद्योगिक घरानों का निवेश बढ़ाने और अनुकूल वातावरण के लिए शीघ्र ही विशेष औद्योगिक पैकेज दिया जाएगा।

पढें, 'कोई कहीं चढ़े, मोदी तो चढ़ गए जी पहाड़'

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
उन्होंने कहा कि इस पर्वतीय राज्य की अपनी विशेषता और चुनौतियां हैं। केंद्र की योजना उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

शर्मा ने कहा कि अदरक उत्पादन के मामले में भारत की विश्व में 41 फीसदी की भागीदारी है। भारत से अदरक के विभिन्न उत्पादों का एशिया, यूरोप के विभिन्न देशों समेत अमेरिका में निर्यात किया जाता है।

पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल

स्पाइसेस पार्क बनाया जा रहा
उत्तराखंड में अदरक, हल्दी, लहसुन और प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए यहां स्पाइसेस पार्क बनाया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण में अदरक की प्रोसेसिंग कर इसके विभिन्न उत्पादों को तैयार किया जाएगा और उनकी पैकेजिंग की जाएगी।


द्वितीय चरण में हल्दी और मिर्च की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। पार्क के वेयर हाउस में किसान अपने उपज की सीधे मार्केटिंग कर सकेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि राज्य की सकल घरेलू आय की वृद्धि में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के काश्तकारों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।

उद्योगों को हर सुविधा मुहैया
कहा कि उद्योगों सहित अन्य परियोजनाओं में निवेश के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां आने वाले उद्योगों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। स्पाइसेस पार्क के निर्माण से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'

राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य में आपदा के बावजूद विकास की गति में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सितारगंज के साथ ही प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम चल रहा है।

जड़ी-बूटी भंडार का सही प्रकार से दोहन

स्पाइसेस पार्क बनने से यहां के प्रचुर जड़ी-बूटी भंडार का सही प्रकार से दोहन हो सकेगा। जनसभा को शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी संजय कपूर ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर, सुरेश गंगवार, गुरजीत सिंह, खतीब अहमद, अमरजीत सिंह कटवाल, जिलानी अंसारी, लक्खा सिंह, शमशुलहक मलिक, शिवकुमार मित्तल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed