फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will be ready for wine tourism Production of wine from local fruits started

Dehradun: वाइन पर्यटन के लिए तैयार होगा उत्तराखंड, कोटद्वार में लगी पहली यूनिट से एक हजार पेटी तैयार

Sun, 22 Dec 2024 04:34 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी,अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी,अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Dec 2024 04:34 PM IST
सार

योजना के तहत विभिन्न पहाड़ी आंचल में वाइन उत्पादन की छोटी और मध्यम यूनिट खोलने को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वहां स्थानीय फलों के जरिए वाइन का उत्पादन होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यवसाय के अवसर बढ़ें।

विज्ञापन
Uttarakhand will be ready for wine tourism Production of wine from local fruits started
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड वाइन पर्यटन की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसके लिए आबकारी विभाग स्थानीय फलों से वाइन का उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रहा है। शुरुआत कोटद्वार से हुई है, जहां दो महीने पहले शुरू हुई वाइन यूनिट से लगभग एक हजार पेटी वाइन का उत्पादन हो चुका है। विभाग का दावा है कि जल्द बागेश्वर और चंपावत में भी वाइन उत्पादन शुरू होने वाला है। जहां वाइन उत्पादन की नई यूनिट स्थापित करने का काम चल रहा है।

विज्ञापन

सरकार की कोशिश है कि आबकारी नीति का पालन इस प्रकार हो कि राजस्व बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ें, इसके तहत वाइन पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है। इस योजना के तहत विभिन्न पहाड़ी आंचल में वाइन उत्पादन की छोटी और मध्यम यूनिट खोलने को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वहां स्थानीय फलों के जरिए वाइन का उत्पादन होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यवसाय के अवसर बढ़ें। वाइन उत्पादन की फैक्ट्रियां स्थापित होने से पहाड़ी फलों की खेती बढ़ने के साथ किसानों को भी फलों की अच्छी कीमत मिलेगी।

विज्ञापन

 

ऐसा होता है कि वाइन पर्यटन

इसके तहत वाइन के शौकीन पर्यटकों को वाइन उत्पादन वाली यूनिट या उसके परिसर में घूमने का अवसर दिया जाता है। जहां वाइन का इतिहास, बनाने का तरीका और अलग-अलग तरह की वाइन चखने का मौका दिया जाता है। उन्हीं यूनिट के आसपास गेस्ट हाउस भी विकसित होते हैं। कई देशों में वाइन पर्यटन खासा चर्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, इसी आखिरी सप्ताह में अधिसूचना जारी करने की तैयारी

विभाग की कोशिश है कि आने वाले समय में उत्तराखंड वाइन पर्यटन के लिए भी जाना जाए। जिससे निवेश, रोजगार और पर्यटन बढ़ेगा। राज्य में माल्टा, सेब, बुरांश के फूल, नाशपाती, गलगल आदि फल बहुतायत में होते हैं, जिनके इस्तेमाल से वाइन उत्पादन के जरिए पर्यटन को आकर्षित किया जा सकता है। इस उद्देश्य से कोटद्वार में दो महीने पहले आबकारी विभाग के अनुमोदन से निजी वाइन यूनिट लगी है जिससे लगातार उत्पादन हो रहा है। अभी तक करीब एक हजार पेटियों का उत्पादन हो चुका है। इसके बाद बागेश्वर और चंपावत में भी नया प्लांट खोलने की तैयारी है।  -प्रभाशंकर मिश्रा, उप आबकारी आयुक्त


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed