फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Yellow alert of rainfall and hailstorm will continue for next five days

Uttarakhand: दोपहर बाद बिगड़ा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि, मैदान में चली ठंडी हवाएं

Thu, 16 Mar 2023 06:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Mar 2023 06:10 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today:  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Yellow alert of rainfall and hailstorm will continue for next five days
मसूरी में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून में बूंदाबांदी हुई तो मसूरी में जमकर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, यमुनोत्री घाटी और कुमाऊं में पिथौरागढ़, बागेश्व व नैनीताल में भी जमकर बारिश हुई।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम में उलटफेर की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।
विज्ञापन


Uttarakhand Budget 2023: शहरों पर बढ़ता दबाव कम करने को नई योजनाएं लाएगी सरकार, हुआ ये प्रावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

केदारनाथ में तेजी से पिघल रही बर्फ

केदारनाथ धाम में बीते एक सप्ताह से दोपहर बाद खराब हो रहे मौसम के बावजूद मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग पर जमा बर्फ तेजी से पिघल रही है। यहां अब दो फीट तक बर्फ रह गई है। दूसरी तरफ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed