{"_id":"641212bb8ed405f0790786e4","slug":"uttarakhand-weather-yellow-alert-of-rainfall-and-hailstorm-will-continue-for-next-five-days-2023-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दोपहर बाद बिगड़ा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि, मैदान में चली ठंडी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दोपहर बाद बिगड़ा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि, मैदान में चली ठंडी हवाएं
Thu, 16 Mar 2023 06:10 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 Mar 2023 06:10 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
मसूरी में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून में बूंदाबांदी हुई तो मसूरी में जमकर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, यमुनोत्री घाटी और कुमाऊं में पिथौरागढ़, बागेश्व व नैनीताल में भी जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम में उलटफेर की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।
विज्ञापन
Uttarakhand Budget 2023: शहरों पर बढ़ता दबाव कम करने को नई योजनाएं लाएगी सरकार, हुआ ये प्रावधान
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Trending Videos
केदारनाथ में तेजी से पिघल रही बर्फ
केदारनाथ धाम में बीते एक सप्ताह से दोपहर बाद खराब हो रहे मौसम के बावजूद मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग पर जमा बर्फ तेजी से पिघल रही है। यहां अब दो फीट तक बर्फ रह गई है। दूसरी तरफ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।